देश विदेश

भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौता 15 जुलाई से होगा लागू, 99% निर्यात पर लगेगा शून्य शुल्क

नई दिल्ली। भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौता और सामाजिक सुरक्षा समझौता जिसे दोहरा अंशदान समझौता भी कहा जाता है, आगामी 15 जुलाई से लागू होंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फ्रांस के एवियन में जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के साथ मुलाकात के बाद इसकी घोषणा की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए 15 जुलाई 2026 से समझौते को लागू करने बनी सहमति की जानकारी दी और इसे दोनों देशों के संबंधों के लिए एक महत्वपूर्ण पड़ाव बताया।

पीएम मोदी ने कहा कि इससे भारत-ब्रिटेन द्विपक्षीय व्यापार और निवेश को काफी बढ़ावा मिलेगा। भारतीय किसानों, कामगारों, एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम), स्टार्टअप और नवाचार के लिए कई नये अवसर पैदा होंगे और विकसित भारत 2047 को साकार करने में इसकी सार्थक भूमिका होगी। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने दोनों देशों के नेताओं को बधाई देते हुए एक्स पर लिखा कि अगली पीढ़ी के इस समझौते से भारत से निर्यात के लिए महत्वपूर्ण नये अवसर पैदा होंगे। इससे भारतीय कपड़ा, चमड़ा, समुद्री उत्पादों, इंजीनियरिंग और प्रसंस्कृत खाद्य सेक्टर को समान अवसर मिलेंगे।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button