आर्थिक

NIPPO ने एयर प्यूरिफिकेशन बाजार में रखा कदम, पेश किया एयरव्यू

नई दिल्ली। निप्पो ब्रांड नाम से कारोबार करने वाली कंपनी इंडो नेशनल लिमिटेड ने एयर प्यूरिफिकेशन कारोबार में कदम रखते हुए बुधवार को निप्पो एयरव्यू बाजार में पेश किया। मुख्य रूप के अपनी बैटरियों के लिए पहचान बना चुकी कंपनी ने टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद की श्रेणी में पहली बार कदम रखा है। इंडो नेशनल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पवन कुमार बी.वी.एस. ने यहां लॉन्चिंग के मौके पर कहा कि यह कंपनी के लिए एक नया अध्याय है।

कंपनी ने अलग-अलग कमरे के आकार के लिए चार एयर प्यूरिफायर और कमरे की गुणवत्ता बताने के लिए दो मॉनिटर पेश किये हैं। श्री कुमार ने कहा कि कंपनी का लक्ष्य अगले तीन साल में वित्त वर्ष 2029-30 तक इस श्रेणी में 100 करोड़ रुपए के कारोबार तक पहुंचना है। उन्होंने कहा कि ये चारों एयर प्यूरिफायर 15 सितंबर से दिल्ली-एनसीआर के बाजार में और ऑनलाइन प्लेटफॉर्मों पर उपलब्ध होंगे।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button