धर्म आस्थाराष्ट्रीय

सुखविंदर सिंह सुक्खू की ताजपोशी में शामिल होने पहुंचे प्रियंका और राहुल गांधी,थोड़ी देर में समारोह होगा शुरू

शिमला: हिमाचल प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के शपथ ग्रहण समारोह के लिए रिज ग्राउंड में काफी संख्या में समर्थक पहुंचे हैं। समर्थकों में जश्न का माहौल है।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा हिमाचल प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के शपथ ग्रहण समारोह के लिए संजौली हेलीपैड पहुंचे। पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, “हम सभी खुश हैं, इन्होंने बहुत मेहनत की है।”

यह खुशी की बात है, सुक्खू जी को पार्टी ने मौका दिया है, हिमाचल में पार्टी ने जो भी वादे किए हैं हमें उम्मीद है कि सुक्खू जी उन्हें पूरा करेंगे। यह एक सकारात्मक बदलाव है। यहां के लोग कांग्रेस को हमेशा से चाहते हैं: शपथ ग्रहण से पहले शिमला में कांग्रेस MLA सचिन पायलट

यह भी पढ़ें ...  48 बार घर से खाना आया,आम सिर्फ 3 बार आए; केजरीवाल की याचिका पर कोर्ट में सुनवाई,
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button