
तलवाड़ा
पंजाब रोडवेज पनबस पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन पंजाब के संस्थापक कमल कुमार, चेयरमैन बलविंदर सिंह व सूबा अध्यक्ष रेशम सिंह गिल ने बताया कि पंजाब में एक बार फिर से चक्का जाम होगा। इस बार पीआरटीसी और पनबस यूनियन ने हड़ताल पर जाने की चेतावनी दे दी है। यह हड़ताल एक दिन नहीं बल्कि तीन दिन तक चलेगी। इस वजह से बसों के पहिए पूरी तरह से थम जाएंगे। पंजाब में बसों के पहिए फिर से थम जाएंगे। इससे लोगों का खासी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। अगर जो कोई भी छह जनवरी से अगले तीन दिन तक बसों से यात्रा करने का प्लान बना रहे हैं वो अपनी योजना को स्थगित कर दें। क्योंकि पीआरटीसी और पनबस यूनियन ने छह जनवरी से चक्का जाम करने की चेतावनी दी है। पंजाब बंद के चलते सरकारी, निजी और तमाम तरह की यातायात सेवा प्रभावित हुई थी। लंबे समय से सरकार से अपनी मांगों को मनवाने के लिए संघर्ष कर रहे पीआरटीसी और पनबस यूनियन ने आप सरकार से आर-पार की लड़ाई करने का मन बना लिया है।
यूनियन नेता प्रधान शमशेर सिंह ने कहा कि मुलाजिमों ने पहले रोडवेज डिपो पर हड़ताल करने का फैसला किया था, लेकिन राज्य स्तरीय यूनियन के आदेश पर अब छह जनवरी से तीन दिन चक्का जाम करेंगे। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय की सरकार से वह अपनी मांगों को मनवाने के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन हर बार उन्हें आश्वासन देकर वापिस भेज दिया जाता है। इस संघर्ष के लिए वह पिछले महीने से ही राज्य भर के मंत्रियों को ज्ञापन दे चुके हैं। लेकिन सरकार ने उनकी जायज मांगों को नजरअंदाज किया। इस मौके पर पंजाब रोडवेज पनबस पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन पंजाब (रजि 25/11) के संस्थापक कमल कुमार, चेयरमैन बलविंदर 5िसंह, सूबा अध्यक्ष रेशम गिल, उपाध्यक्ष हरकेश कुमार विक्की, गुरप्रीत सिंह पन्नू महासचिव शमशेर सिंह ढिल्लों, संयुक्त सचिव आदि भी उपस्थित हुए।