हरियाणा

रोटेरियन पंकज कपूर एक बार फिर चुने गए रोटरी क्लब पंचकूला मिडटाउन के अध्यक्ष।

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता की मौजूदगी में रोटेरियन पंकज कपूर एक बार फिर चुने गए रोटरी क्लब पंचकूला मिडटाउन के अध्यक्ष।

 

इंस्टॉलेशन सेरेमनी में हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष और पंचकूला विधायक ज्ञानचंद गुप्ता ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए नवनियुक्त टीम को दी शुभकामनाएं।

 

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने रोटरी क्लब पंचकूला मिडटाउन द्वारा समाज हित में किए जा रहे विभिन्न कार्यों की सराहना तो की ही साथ ही पंचकूला के लिए उनके 7 सरोकारों में से 2 सरोकार यानी *”नशा मुक्त पंचकूला”* और *”प्लास्टिक मुक्त पंचकूला”* बनाने के लिए जो युद्ध स्तर पर अभियान पंकज कपूर और उनकी टीम द्वारा पिछले 1 साल में चलाया गया उस पर भी उन्होंने जमकर तारीफ की।

 

विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने इस अवसर पर अध्यक्ष रोटेरियन पंकज कपूर और चीना कपूर साथ ही सचिव रोटेरियन सुनील दीवान और पूनम दीवान को एक साथ मिलकर समाज हित में किए जा रहे प्रयासों की तारीफ की।

 

अपने डिस्क्रीशनरी फंड से विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने रोटरी क्लब पंचकूला मिडटाउन को ₹5 लाख की राशि के सहयोग की घोषणा की।

 

यह भी पढ़ें ...  जगरामबास से गोपी और हुई से जेवली तक रास्ते के निर्माण को मिली मंजूरी, 3.14 करोड़ का बजट जारी : नैना चौटाला

कबीलेजिक्र है कि वर्ष 2022-23 में भी रोटेरियन पंकज कपूर रोटरी क्लब पंचकूला मिडटाउन के अध्यक्ष चुने गए थे।

 

पिछले 1 साल में अध्यक्ष पंकज कपूर और सचिव सुनील दीवान की टीम द्वारा सराहनीय कार्य के चलते उन्हें एक बार फिर से इन पदों पर दुबारा चुना गया है।

 

पंचकूला के सेक्टर 10 में एक निजी होटल में आयोजित दायित्व ग्रहण समारोह में रोटेरियन पंकज कपूर ने अध्यक्ष पद पर दायित्व ग्रहण किया।

 

इस अवसर पर PDG मनमोहन सिंह और PDG प्रवीण चंद्र गोयल ने बतौर विशिष्ट अतिथि समारोह में शिरकत की।

 

अध्यक्ष रोटेरियन पंकज कपूर और सचिव सुनील दीवान ने बताया कि रोटरी क्लब पंचकूला मिडटाउन द्वारा पिछले 1 वर्ष में दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग प्रदान करने का मेगा प्रोजेक्ट आयोजित किया गया, इसके साथ ही गांव में मेडिकल कैंप लगाए गए, फ्री आई ऑपरेशन कैंप व ऑर्गन डोनेशन कैंप आयोजित किए गए।

 

इसके साथ ही पंचकूला के स्लम एरिया में नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक किया गया जिसमें रोटरी क्लब पंचकूला मिडटाउन की यूथ की टीम रोट्रैक्ट क्लब पंचकूला ब्यूटीफुल द्वारा युवाओं को जागरूक किया गया।

यह भी पढ़ें ...  किसानों ने सरकार के प्रस्ताव को पूरी तरह से खारिज कर दिया है, अब किसान दिल्ली कूच करेंगे

 

इंस्टालेशन सेरेमनी में विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता और PDG मनमोहन सिंह ने कालर पहना कर पंकज कपूर को नई जिम्मेदारी सौंपी।

 

रोटेरियन सुनील दीवान को सचिव पद पर चार्टर सौंप कर सुशोभित किया।

 

इस अवसर पर अध्यक्ष पंकज कपूर ने बताया कि ट्राइसिटी इको क्लब की अध्यक्ष पूजा अग्रवाल के साथ मिलकर संयुक्त रूप से दोनों क्लबों द्वारा *”प्लास्टिक मुक्त पंचकूला”* अभियान चलाया जाएगा।

 

दायित्व ग्रहण समारोह के शानदार आयोजन के लिए उन्होंने वाइस प्रेसिडेंट रोटेरियन विजय गर्ग के महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की।

 

नई टीम में सचिव पद पर सुनील दीवान, क्लब वाइस प्रेसिडेंट रोटेरियन विजय गर्ग, कोषाध्यक्ष चेतन जैन, ज्वाइंट सेक्रेट्री राकेश बंसल, सार्जेंट एट आर्म्स जमाल रशीद, क्लब सर्विस प्रोजेक्ट चेयर कपिल बंसल, क्लब एक्जीक्यूटिव सेक्रेट्री डॉ आशीष गुप्ता, चेयरमैन फ्रेंडशिप भूपेश गुप्ता, डायरेक्टर क्लब सर्विसस ललित छाबड़ा, अनुज अग्रवाल, उदित मित्तल, मनीष मलिक, सुनील गोयल, विनय जिंदल, विशाल राय अग्रवाल, डॉ चेतन गोयल,राजीव अग्रवाल, पुनीत कांसल, हिमांक बंसल, साहिल चड्डा, सुमित जेटली, पुनीत बंसल, पूजा अग्रवाल, पुनीत कोहली, रितेश गोयल, डॉ अनुपम गोयल, संदीप लूथरा, विजय कौशिक और सुरेश चंद्र शामिल हुए।

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button