खेल

कृष्णा का पंजा, भारत ने अफगानिस्तान को 218 पर समेटा

हशमतउल्लाह शाहिदी (102) के पहले शतक के बावजूद भारत ने प्रसिद्ध कृष्णा (23 रन पर पांच विकेट) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत अफगानिस्तान को तीसरे और आखिरी वनडे में शनिवार को 44.2 ओवर में 218 रन पर समेट दिया। अफगानिस्तान के टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला करने के बाद कृष्णा ने घातक गेंदबाजी से अफगान टीम को झकझोर दिया। कृष्णा ने 36 रन तक जाते-जाते अफगानिस्तान के चार विकेट चटका दिए।कृष्णा ने शतक बना चुके हशमतउल्लाह शाहिदी को आउट कर अपना पांचवां विकेट लिया और अफगानिस्तान की पारी समेट दी।

दो हाफ वाली पारी रही अफगानिस्तान की। पहले चार विकेट काफी जल्दी गिरे और टीम दबाव में आ गई। इसके बाद अजमत और हशमत की शतकीय साझेदारी ने उनकी जबरदस्त वापसी कराई और रन रेट भी 5 के ऊपर चला गया था। हालांकि, अजमत के आउट होने के बाद रनों की गति धीमी पड़ गई। भारतीय गेंदबाजों ने लगातार हशमत को शॉर्ट गेंदों से टार्गेट किया जिस पर अधिकतम समय वह डक करते दिखे। हशमत की पारी काफी धीमी रही जिसमें उन्होंने काफी डॉट गेंद खेली, लेकिन शायद उनके शतक के कारण ही टीम 45वें ओवर तक खेली और 200 का आंकड़ा पार कर सकी। प्रसिद्ध ने पावरप्ले में चार विकेट निकालने के बाद पारी का अंत किया और फिर पंजा खोलते हुए पारी का अंत किया।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button