हिमाचल के मुख्यमंत्री सुक्खू दिल्ली से 16वें दिन शिमला लौटे,18 नवंबर को बुलाई कैबिनेट मीटिंग
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दिल्ली एम्स से स्वस्थ होकर वापस शिमला लौट आए हैं। प्रदेश मंत्रिमंडल के सदस्यों ने सीएम सुक्खू का वापस लौटने पर जोरदार स्वागत किया। अपने आधिकारिक आवास वापस लौटने पर मुख्यमंत्री का फूलों की वर्षा कर स्वागत किया गया। इस दौरान सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि वह अब पूरी तरह स्वस्थ हैं और जन सेवा के लिए वापस काम पर लौट आए हैं।
उन्होंने कहा की सभी के आशीर्वाद से मैं स्वस्थ होकर लौटा हूं। दोबारा से हम लोगों को काम पर जुटना है। मैं मंत्रिमंडल के सभी सहयोगियों का, प्रशासन के अधिकारियों को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने मेरी अनुपस्थिति में अपने कार्य को अच्छी तरह निभाया और मेरी कमी को पूरा किया। दीपावली पर मैं कामना करता हूं कि हिमाचल में सुख और समृद्धि आए…18 नवंबर को हमारी कैबिनेट की बैठक होगी जिसमें कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे:
#WATCH सभी के आशीर्वाद से मैं स्वस्थ होकर लौटा हूं। दोबारा से हम लोगों को काम पर जुटना है। मैं मंत्रिमंडल के सभी सहयोगियों का, प्रशासन के अधिकारियों को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने मेरी अनुपस्थिति में अपने कार्य को अच्छी तरह निभाया और मेरी कमी को पूरा किया। दीपावली पर मैं… pic.twitter.com/RdmBCCLiLq
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 11, 2023