धर्म आस्थाराजनीति

सुखविंदर सिंह सुक्खू आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे,जानिए मनोनीत मुख्यमंत्री सुक्खू की पत्नी ने क्या कहा?

हिमाचल विधानसभा चुनावों में जीत हासिल करने के बाद कांग्रेस हाईकमान ने मुख्यमंत्री पद के लिए सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम पर मुहर लगा दी है। इसके बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू आज रविवार को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री होंगे। इसके अलावा मौजूदा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे मुकेश अग्निहोत्री उपमुख्यमंत्री की शपथ लेंगे। सूत्रों के मुताबिक मंत्रियों के नाम जल्द तय किए जाएंगे।

आज शिमला के रिज मैदान पर दोपहर डेढ़ बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा। शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के अलावा नवनिर्वाचित पार्टी के विधायक, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला सहित पार्टी के कई नेता मौजूद रहेंगे। इससे पहले कांग्रेस हाईकमान की तरफ से सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम पर मुहर लगने के बाद शनिवार शाम शिमला में कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई। इस बैठक में भी सुखविंदर सिंह सुक्खू को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

यह भी पढ़ें :

हिमाचल के सीएम पद पर मनोनीत होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिलने पहुंचे सुक्खू


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

शपथ ग्रहण समारोह से पहले हिमाचल प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर ने कहा कि मैं हिमाचल की जनता का धन्यवाद करती हूं, हर सफलता के पीछे संघर्ष तो करना ही पड़ता है। हम जिस तरह उनके साथ पहले थे आगे भी रहेंगे।

 

आपको बता दें कि 58 साल के सुखविंदर सिंह सुक्खू एनएसयूआई से राजनीतिक करियर की शुरुआत करते हुए करीब छह साल तक हिमाचल में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे। सुखविंदर सिंह सुक्खू इस हिमाचल चुनाव में कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष थे और हमीरपुर जिले की नादौन विधानसभा सीट से विधायक चुने गए हैं। 

 

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button