चंडीगढ़ में 10 साल से फरार भगोड़ा गिरफ्तार;

Chandigarh News: चंडीगढ़ पुलिस ने अभी दो दिन पहले ही हत्या-लूटकांड के एक भगोड़े आरोपी को 35 साल बाद गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की थी। वहीं अब पुलिस ने एक्साइज एक्ट मामले में फरार चल रहे एक आरोपी भगोड़े को 10 साल बाद गिरफ्तार करने में कामयाबी पाई है। पकड़े गए आरोपी की पहचान पंजाब के जिला फरीदकोट के रहने वाले 36 वर्षीय गुलशन कुमार के रूप में हुई है। आरोपी गुलशन कुमार को शराब की अवैध सप्लाई करते पुलिस ने पकड़ा था। लेकिन बाद में वह अदालत में पेशी पर नहीं आ रहा था। जिसके बाद अदालत ने आरोपी को भगोड़ा घोषित कर दिया था और इसी के साथ यह पुलिस का मोस्ट वांटेड बन गया था।
फरीदकोट में ही सक्रिय था आरोपी
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
जानकारी के मुताबिक, सेक्टर 24 पुलिस चौकी को गुप्त सूचना मिली थी कि एक्साइज एक्ट मामले में फरार चल रहा आरोपी गुलशन कुमार फरीदकोट में सक्रिय है। जिसके बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए और चंडीगढ़ पुलिस की एसएसपी कंवरदीप कौर और एसपी सिटी मृदुल के दिशा निर्देशों के चलते एसडीपीओ सेंट्रल गुरमुख सिंह की सुपरविजन में थाना 11 के प्रभारी इंस्पेक्टर मलकीत सिंह की टीम में शामिल सेक्टर 24 पुलिस चौकी के हेड कांस्टेबल सुरेंद्रपाल सिंह, सीनियर कांस्टेबल सौरव, कांस्टेबल सचिन की टीम ने आरोपी को फरीदकोट से गिरफ्तार कर लिया।