आज की ख़बरदेश विदेशराजनीति

जम्मू-कश्मीर को 10 साल बाद उमर अब्दुल्ला ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर को उमर अब्दुल्ला के रूप में 10 साल बाद नया मुख्यमंत्री मिल गया है। बुधवार को उमर अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। वहीं, नई कैबिनेट में कई विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। वहीं, सुरेंद्र कुमार चौधरी ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। इस अलावा अब्दुल्ला कैबिनेट में 5 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। अब्दुल्ला के शपथ ग्रहण समारोह में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव सहित INDIA ब्लॉक के कई दिग्गज शामिल हुए।

यहां के शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (एसकेआईसीसी) में आयोजित समारोह में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। वहीं, सुरिंदर कुमार चौधरी ने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। मनोज सिन्हा ने नई सरकार के चार कैबिनेट मंत्रियों सतीश शर्मा, सुश्री सकीना इटू, जाविद अहमद डार और जाविद राणा को भी पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

कांग्रेस मंत्रिमंडल में शामिल नहीं हुई, लेकिन उसने उमर के नेतृत्व वाली सरकार को समर्थन दिया है। जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस समिति (जेकेपीसीसी) के प्रमुख तारिक हमीद कर्रा ने बुधवार को कहा, “हम नाखुश हैं, इसलिए, हम फिलहाल मंत्रिमंडल में शामिल नहीं हो रहे हैं।” उन्होंने कहा, “कांग्रेस पार्टी राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए लड़ाई जारी रखेगी।”

बता दें कि जम्मू कश्मीर के 10 साल बाद विधानसभा के चुनाव हुए। 90 सीटों पर हुए इन चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस गठबंधन ने जीत दर्ज की। नेशनल कॉन्फ्रेंस ने 42 और कांग्रेस ने 6 सीटों पर जीत दर्ज की। वहीं, बीजेपी 29 सीटों पर ही जीत हासिल कर सकी। वहीं, महबूबा मुफ्ती की पार्टी पीडीपी इस चुनाव में कोई अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button