नहीं मारा गया गैंगस्टर गोल्डी बराड़

Gangster Goldy Brar:
गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की हत्या की खबर झूठ निकली है। दरअसल, बीते बुधवार को अचानक सोशल मीडिया और तमाम न्यूज़ साइट्स पर खबरें सामने आईं कि अमेरिका में गोल्डी बराड़ की हत्या कर दी गई है। विरोधी गैंग ने गोल्डी बराड़ को गोलियों से भूनकर मौत के घाट उतार दिया है। फिलहाल, अब अमेरिकी पुलिस ने गोल्डी बरार की हत्या की बात को खारिज कर दिया है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
पुलिस ने कहा है कि सोशल मीडिया पर गलत सूचना फैली है। वहीं अमेरिका के कैलिफोर्निया में स्थित फ्रेस्नो के फेयरमोंट और होल्ट एवेन्यू में शूटआउट का एक वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि, इस शूटआउट में गोल्डी बराड़ नहीं बल्कि अफ्रीकी Xavier Gladney की हत्या की गई है। लॉरेंस का खास गुर्गा और पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या का मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ अभी जिंदा है।