आज की ख़बरपंजाबहरियाणा

शंभू बॉर्डर पर किसानों पर दागे आंसू गैस के गोले

चंडीगढ़

फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी के कानून व अन्य मांगों के लिए दिल्ली के लिए रवाना होने का प्रयास कर रहे किसानों के जत्थे पर शंभू सीमा पर हरियाणा पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। लगभग सौ से ज्यादा किसान दोपहर एक बजे महामार्ग 44 पर किसान बैरीकेड पार करने की कोशिश कर रहे थे जब पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। इससे पूर्व किसान आंदोलन के मद्देनजर हरियाणा सरकार ने पंजाब की शंभू सीमा से सटे अंबाला जिले के दस गांवों में इंटरनेट सेवाएं सोमवार तक निलंबित कर दी हैं।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

इसी बीच शंभू बॉर्डर पर किसान नेता पंढेर ने कहा कि पुलिस की टियर गैस से 2 किसान गंभीर रूप जख्मी हुए हैं। पंढेर ने कहा कि जिस तरीके से हम पर हमला हुआ, वह हमारी नैतिक जीत है। हम बातचीत के लिए तैयार हैं, पहले भी तैयार थे, हम केंद्र के कृषि मंत्री से बातचीत करना चाहते हैं। इसके साथ ही उन्होंने ऐलान किया कि कल यानी शनिवार को का जत्था नहीं जाएगा। अब रविवार को कूच करेंगे। केंद्र सरकार ने बातचीत का भरोसा दिया है। बता दें कि ो दिन पूर्व अंबाला उपायुक्त ने जिले में धारा 163 (पहले 144) लगा दी थी, जिसके तहत पाँच या उससे अधिक लोग एक स्थान पर इकठ्ठा नहीं हो सकते। इसके अलावा अंबाला प्रशासन ने किसानों को पहले दिल्ली में प्रदर्शन के लिए दिल्ली पुलिस से अनुमति लेने को भी कहा था। कैबिनेट मंत्री और अंबाला छावनी के विधायक अनिल विज ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि किसानों को दिल्ली से इजाजत लेने के बाद ही आगे बढऩे दिया जाएगा

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button