मनोरंजन

‘स्त्री 2’ की घटी कमाई, मंगलवार को हुआ अब तक का सबसे कम कलेक्शन

नई दिल्ली। Stree 2 Box Office Collection Day 6: स्त्री 2 के सामने इस वक्त सभी फिल्में पानी भर रही हैं। 2024 में बॉक्स ऑफिस की सुरक्षा करने में श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर फिल्म ‘स्त्री 2’ (Stree 2) का बहुत बड़ा हाथ है। पंकज त्रिपाठी-अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना स्टारर ये फिल्म रिलीज के पहले दिन यानी कि 14 अगस्त से ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार बिजनेस कर रही है।

वर्किंग डेज पर भी इंडिया और दुनियाभर में फिल्म के लिए क्रेज कम नहीं हो रहा है। 15 अगस्त और रक्षाबंधन की छुट्टी का फिल्म को पूरा-पूरा फायदा मिला ही, लेकिन वर्किंग डेज पर भी हॉरर कॉमेडी मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर खूब तहलका मचाया और एक अच्छी कमाई की। छह दिनों के अंदर फिल्म की टोटल कितनी कमाई हुई, चलिए देखते हैं आंकड़े-

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

स्त्री 2 ने मंगलवार को भी शानदार कमाई

बड़ी-बड़ी फिल्मों को वीकेंड पर तो ऑडियंस मिल जाती हैं, लेकिन वर्किंग डेज आते ही थिएटर खाली होने लगते हैं। हालांकि, स्त्री 2 के साथ ऐसा नहीं हुआ और मंगलवार को भी फिल्म पर कृपा बनी रही। एक तरफ जहां अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की ‘खेल-खेल में’ और ‘वेदा’ वर्किंग डेज पर कमाई के लिए तरस रही हैं, तो वहीं दूसरी तरफ ‘स्त्री-2’ कहर मचा रही है।

सोमवार को तकरीबन 38.40 करोड़ तक की कमाई की, वहीं मंगलवार को भी फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाने में सफल रही। सैकनलिक.कॉम की एक रिपोर्ट के अनुसार, स्त्री 2 ने मंगलवार को टोटल 25 करोड़ के आसपास की सिंगल कमाई की है, जोकि वर्किंग डेज के हिसाब से काफी अच्छी है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

स्त्री 2 की छह दिनों में टोटल कमाई 

वर्ल्डवाइड 322.5 करोड़ रुपए
इंडिया नेट  254.55 करोड़ रुपए
ओवरसीज  47 करोड़ रुपए
मंगलवार कलेक्शन 25 करोड़ रुपए

घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ की तरफ दौड़ी स्त्री 2

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button