चंडीगढ़
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
हरियाणा में अब ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी अपने पास मोबाइल या इलेक्ट्रानिक उपकरण नहीं रख सकेंगे। इससे खाकी की कार्यकुशलता बाधित हो रही है। पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने ड्यूटी के दौरान किसी भी पुलिसकर्मी को अपने पास मोबाइल या इलेक्ट्रानिक उपकरण रखने पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी है। केवल उन्हीं उपकरणों का इस्तेमाल किया जा सकेगा, जिनका सीधा संबंध ड्यूटी से हो। आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भी प्रावधान है। साथ ही ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों के लिए महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश भी जारी किया गया है। डीजीपी ने पुलिस मुख्यालय से जारी आदेश में स्पष्ट किया है कि पुलिस बल की कार्यकुशलता बढ़ाने व अनुशासन बनाए रखने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया है।
हाल के दिनों में कई ऐसी घटनाएं सामने आई हैं, जहां पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का इस्तेमाल करते नजर आए। इससे न सिर्फ उनकी ड्यूटी पर सीधा असर पड़ता है, बल्कि जनता के बीच पुलिस की छवि को भी नुकसान पहुंचता है। कई बार पुलिसकर्मियों के ध्यान भटकने के कारण मौके पर तुरंत कार्रवाई नहीं हो पाती और कई बार जनता को भी असुविधा होती है। सभी सेवारत पुलिसकर्मी अपने मोबाइल नंबरों की जानकारी अपनी यूनिट व यूनिट प्रभारी को देंगे। पुलिस दल के प्रभारी अधिकारी के अलावा कोई भी पुलिस कर्मी निम्नलिखित ड्यूटी के दौरान अपने पास मोबाइल फोन या अन्य संचार उपकरण नहीं रखेंगा, जब तक कि उसके यूनिट प्रभारी या वरिष्ठ अधिकारी द्वारा विशेष तौर पर अनुमति नहीं मिलती है।