हिमाचल में कांग्रेस से नहीं संभल रहा अपना कुनबा: अनुराग ठाकुर

16 अप्रैल 2024, जम्मू: Lok Sabha Election 2024: केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज ऊना में कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी जहां 400 सीटों के लिए लड़ रही है वहीं कांग्रेस 40 सीटों के लिए संघर्ष कर रही है।
श्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि 2014 और 2019 में भी हमारी पूर्ण बहुमत की सरकार बनी थी और 2024 में भी हम प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएंगे। हिमाचल की चारों की चारों लोकसभा सीटें भी इसमें शामिल होंगी।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेसी विधायकों को भाजपा द्वारा तोड़े जाने के आरोपों पर श्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस अपना कुनबा नहीं संभाल पा रही है तो इसका ठीकरा दूसरों पर फोड़ना उचित नहीं है। जिन झूठे वादों के बदौलत कांग्रेस हिमाचल में सत्ता में आई उसमें से एक भी पूरा नहीं कर पाई। उनके खुद के विधायक उनके खिलाफ मोर्चा खोले रहते हैं। आम लोग आक्रोशित हैं।”