अज्ञात वाहन ने कार को मारी टक्कर, 4 लोगों की मौ*त

विदिशा। मध्यप्रदेश के विदिशा जिले के लटेरी के पास आज तड़के अज्ञात वाहन की टक्कर से कार सवार चार यात्रियों की मृत्यु हो गई और लगभग छह अन्य घायल हो गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार राजस्थान के झालावाड़ क्षेत्र के यात्री एक कार से उत्तर भारत से धार्मिक यात्रा से लौट रहे थे। तड़के लटेरी के पास उनकी कार को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इस भीषण टक्कर में कार सवार चार यात्रियों की मृत्यु हो गई और छह अन्य घायल हो गए। घायलों को लटेरी के अस्पताल में भर्ती कराया गया। यात्रियों के नाम पता किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि शवों को कार से काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी। हादसे के संबंध में प्रभावित यात्रियों को सूचना दे दी गई है। कार को टक्कर मारने वाले वाहन के बारे में पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
CM यादव ने जताया शोक
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
वहीं, हादसे को लेकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दुख व्यक्त करते हुए घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश विदिशा जिला प्रशासन को दिए हैं। डॉ यादव ने सोशल मीडिया एक्स के जरिए कहा कि विदिशा के लटेरी ब्लॉक में बागेश्वर धाम से लौटते वक्त राजस्थान के झालावाड़ जिले के निवासी चार लोगों की सड़क दुर्घटना में मृत्यु का दुखद समाचार मिला। गंभीर घायलों के समुचित इलाज के लिए जिला प्रशासन को कहा गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य की कामना करते हैं। मध्यप्रदेश सरकार संकट की इस घड़ी में मृत यात्रियों के परिजनों के साथ है। पात्रता के अनुसार परिजनों को राज्य शासन द्वारा सहायता राशि दी जाएगी।