आज की ख़बरहरियाणा

कुरुक्षेत्र के विकास में नंदा जी का महत्वपूर्ण योगदानःसुभाष सुधा

कुरुक्षेत्र 4 जुलाई। हरियाणा सरकार के स्थानीय निकाय राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि भारत रत्न गुलजारी लाल नंदा कर्म करने में विश्वास रखते थे और कुरुक्षेत्र को विकास की राह पर लाने का काम नंदा जी ने किया, इसी उदेश्य के लिए ही केडीबी की स्थापना भी की। इस धर्मक्षेत्र के विकास का पहिया निरंतर आगे बढ़ता जा रहा है। कुरुक्षेत्र के विकास में नंदा जी का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि भारत रत्न गुलजारी लाल नंदा के आदर्शों को जीवन में धारण करने की जरूरत है।

वे गुरुवार को गुलजारी लाल नंदा नीतिशास्त्र- दर्शनशास्त्र केन्द्र संग्रहालय एवं पुस्तकालय की ओर से भारत रत्न स्वर्गीय गुलजारी लाल नंदा की 126वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। कार्यक्रम में हवन, पुष्पांजलि, वन महोत्सव के अवसर पर पौधारोपण भी किया गया। इस उपलक्ष में भारतीय समाज के नव निर्माण में नैतिक मूल्यों का योगदान (भारत रत्न श्री गुलज़ारी लाल नंदा जो के विशेष परिप्रेक्ष्य में)  विषय पर एक राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन कुवि कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा की अध्यक्षता में किया गया।

राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि ज्यों-ज्यों समय बीत रहा हैं त्यों-त्यों भारत रत्न नंदा जी का महत्व भी बढ़ रहा हैं। इनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता हैं। सरकार द्वारा कुरुक्षेत्र को विकसित करने के लिए कई योजनाओं पर कार्य किया जा रहा हैं। इतना ही नहीं कुरुक्षेत्र को विकसित करने के लिए सैंकड़ों करोड़ रुपए की अनुदान राशि विभिन्न परियोजनाओं पर खर्च की जा रही है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि आज समाज के हर व्यक्ति को नंदा जी के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।

यह भी पढ़ें ...  हरियाणा में कांग्रेस की संजीवनी में कुमारी शैलजा का अहं योगदान

 

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button