केजरीवाल को मिलेगी अंतरिम जमानत? सुप्रीम कोर्ट ने कहा-

Arvind Kejriwal Interim Bail: दिल्ली शराब घोटाले में अपनी गिरफ्तारी के खिलाफ सीएम अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। केजरीवाल की इस याचिका पर 15 अप्रैल से सुनवाई जारी है। हाल ही में 29 और 30 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई की थी और ईडी से कई सवालों के जवाब मांगे थे। वहीं आज शुक्रवार को एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई की और इस दौरान केजरीवाल के लिए उम्मीद की एक किरण जग गई।
दरअसल, आज सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने टिप्पणी की है कि अगर इस मामले में सुनवाई लंबी चलेगी तो हम चुनाव के चलते केजरीवाल की अंतरिम जमानत पर विचार करेंगे। जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस दीपांकर दत्ता की पीठ ने कहा कि गिरफ्तारी के खिलाफ केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई में समय लगने की संभावना है और इसलिए उन्हें अंतरिम जमानत देने पर विचार किया जा सकता है। पीठ ने अंतरिम जमानत को लेकर दोनों पक्षों को मंगलवार (7 मई) को अपनी दलीलों के साथ तैयार होकर सुनवाई में शामिल होने के लिए कहा है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714