चंडीगढ़

चंडीगढ़ में दिनदहाड़े बड़ी चोरी; 2 महिलाओं ने

Chandigarh Crime News: चंडीगढ़ जैसे शहर में भी आपराधिक तत्व सक्रिय हो रखे हैं और पुलिस की नाक तले हत्या, लूट और चोरी की घटना को अंजाम दे डालते हैं। फिलहाल शहर में अब दिनदहाड़े एक बड़ी चोरी हुई है। ऑटो में सवार 2 महिलाओं को शिकार बनाया गया है। 20-30 लाइट पॉइंट के पास से ऑटो चालक समेत 2 लोग महिलाओं के पैसे चोरी करने के बाद उनके 3 बैग लेकर फरार हो गए। जबकि एक अन्य शातिर को मौके पर पकड़ लिया गया। जिसकी पहचान बिजनौर के जिशान के रूप में हुई है।

पीड़ित महिलाओं का कहना है कि, ऑटो में बैठे हुए सभी शातिर उनके एक बैग से धीरे-धीरे पैसे निकाल रहे थे। महिलाओं ने शक होने पर जब ऑटो रुकवाया तो वह आनन-फानन में फरार हो गए। इस दौरान शातिरों के चंगुल से महिलाओं को उनका पैसे वाला बैग तो मिल गया लेकिन उनके तीन अन्य बैग ऑटो में रखे रह गए। महिलाओं का आरोप है कि, उनके बैग में करीब चार लाख रूपए थे। उनके बैग में पूरे पैसे नहीं हैं। महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल है.

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

बहराल घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और आगे की छानबीन के साथ बनती कार्रवाई कर रही है। पुलिस पर भी देरी से पहुंचने का आरोप है।

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button