चंडीगढ़ में पुलिस थाने में सुसाइड, हड़कंप

Chandigarh Suicide in Lockup: चंडीगढ़ में पुलिस थाने में सुसाइड की घटना हुई है। जिसके चलते हड़कंप मच गया है। दरअसल, थाना-31 में लॉकअप के अंदर बंद एक शख्स ने अपनी जान दे दी। उक्त शख्स को सोमवार रात पुलिस ने किसी मामले में हिरासत में लिया था और थाने लाकर लॉकअप में रखा था। शख्स ने कैसे और किस तरह से सुसाइड की घटना को अंजाम दिया। इस बारे में अभी कोई जानकारी हासिल नहीं हो पाई है। थाने के अंदर इस घटना से पुलिस के हाथ-पांव भी फूले हुए हैं। चंडीगढ़ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा ले रहे हैं।
शख्स ने मरने से पहले मांगा था पानी, फिर मिला डेड
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
जानकारी मिल रही है कि, जब उक्त शख्स को पुलिस ने थाने के लॉकअप में बंद किया तो इसके बाद रात में उसने एक पुलिस कर्मी से पीने के लिए पानी भी मांगा था। जिसके बाद उसे पानी दिया गया। लेकिन इसके बाद उसने कब और कैसे जान दे दी। यह किसी को नहीं मालूम। वह लॉकअप में मृत पाया गया। फिलहाल इस घटना को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। आखिर, पुलिस की हिरासत में सुसाइड की घटना कैसे हो सकती है। घटना में पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं।