जातिगत जनगणना के पक्ष में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने सोमवार को जाति जनगणना को लेकर कहा कि यह लोगों के कल्याण के लिए सही है, लेकिन इसका इस्तेमाल चुनाव प्रचार के लिए नहीं किया जाना चाहिए। केरल के पलक्कड़ में आरएसएस की तीन दिन चली समन्वय बैठक के बाद मुख्य प्रवक्ता सुनील आंबेकर ने प्रेस कान्फ्रेंस में कहा कि सरकार को सिर्फ डाटा के लिए जाति जनगणना करवानी चाहिए। नीतिगत उद्देश्यों के लिए जातिगत जनगणना की बात करते हुए आंबेकर ने कहा कि हम हमेशा इन मुद्दों पर सोचते हैं, लेकिन जाति जनगणना का इस्तेमाल चुनाव प्रचार और चुनावी उद्देश्यों के लिए नहीं किया जाना चाहिए,
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
जातीय जनगणना के आड़ में समाज बांटने के मुद्दे से जुड़े सवाल पर संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख ने कहा कि हम समाज की एकता और अखंडता के बारे में बेहद चिंतित हैं। हम इसे जन स्तर तक ले जाएंगे। जातीय जनगणना के तहत इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।संघ सामाजिक समरसता के तहत इसको लेकर जनजागरण अभियान चलाएगा। बैठक में कोलकाता रेप एवं मर्डर केस पर भी चर्चा हुई, जिसके बारे में उन्होंने कहा कि यह एक बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी और हर कोई इससे चिंतित है। देश में इसी तरह की घटनाएं बढ़ रही हैं।
बैठक में सरकार की भूमिका, आधिकारिक तंत्र, कानून, दंडात्मक कार्रवाई और प्रक्रियाओं पर चर्चा की गई। सभी का मानना है कि इन सभी मामलों पर फिर से विचार करने की जरूरत है, ताकि हम उचित और त्वरित प्रक्रिया अपना सकें और पीडि़त को न्याय दिला सकें। यूनिफॉर्म सिविल कोड के बारे में उन्होंने कहा कि यूसीसी मॉडल पहले से ही जनता के बीच है। उत्तराखंड में यूसीसी को अपनाने से पहले उन्होंने इसे सार्वजनिक डोमेन में रखा था।