पंचुकला। Delhi Police Encounter in Panchkula: पंचकूला में आरोपियों को पकड़ने गई दिल्ली पुलिस की टीम पर हमला कर दिया गया। हमले में एक बदमाश घायल हो गया तो वहीं दूसरा गिरफ्तार हो गया है।
मुठभेड़ में घायल बदमाश
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
पंचकूला सेक्टर 20 सोसाइटी में वांटेड आरोपियों पकड़ने आए दिल्ली पुलिस कर्मचारियों पर आरोपियों ने हमला कर दिया। इसमें दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर यूनिस के सिर और कमर पर चोट आई है। दिल्ली पुलिस की जवाबी कार्रवाई में रणवीर (28) को गोली लगी।
आरोपी को सेक्टर छह के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सेक्टर 20 थाना पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। आरोपी की निशानदेही पर दिल्ली पुलिस सोमवार सुबह सेक्टर 20 ग्रुप हाउसिंग सोसायटी नंबर 52 में पहुंची थी। जब उन्होंने आरोपी को पकड़ने के लिए दरवाजा खटखटाया तो आरोपियों ने पुलिस कर्मियों पर हमला कर दिया। इसके बाद पुलिस ने गोली चला दी जो एक आरोपी के पैर में लगी। उसका उपचार सेक्टर छह नागरिक अस्पताल में चल रहा है। इस मामले में दूसरे आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर सेक्टर 20 थाने में ले आई है। सेक्टर 20 थाना पुलिस दिल्ली पुलिस के बयान दर्ज कर आगामी जांच में जुट गई है।