आज की ख़बरपंजाब

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान बोले, पराली मैनेजमेंट में केंद्र फ्लाप

 चंडीगढ़

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को बरनाला विधानसभा क्षेत्र के संघेड़ा और धनौला में दो चुनावी रैलियों को संबोधित किया। अपने संबोधन में मान ने शिक्षाए स्वास्थ्य देखभाल, बुनियादी ढांचे और लोककल्याण के क्षेत्र में किए गए अभूतपूर्व कार्यों पर प्रकाश डाला और जनता को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए विपक्ष पर तीखा हमला बोला। मुख्यमंत्री मान ने बरनाला के लोगों को उनके निरंतर समर्थन के लिए धन्यवाद दिया और आश्वासन दिया कि आप सरकार उनके कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि हम यहां काम करने और वास्तविक बदलाव लाने के लिए आए हैं। मुख्यमंत्री ने पराली प्रबंधन में मदद करने में विफलता और पंजाब के किसानों को समर्थन की कमी के लिए केंद्र सरकार की भी कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के लोग कह रहे हैं कि हमारा धुआं उनकी हवा को प्रदूषित कर रहा है, तो कुछ कह रहे हैं कि यह धुआं दिल्ली जा रहा है। लेकिन यह सच नहीं हो सकता क्योंकि सारा धुआं हमारी तरफ से ही नहीं जा रहा है।

वायु प्रदूषण की कोई सीमा नहीं है। अन्य राज्य भी धान की खेती करते हैं। हम भी इस समस्या का सामना कर रहे हैं और इससे निपटने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। जबकि केंद्र सरकार हमारी मदद नहीं कर रही है। उन्होंने पर्यावरण पर होने दुष्प्रभाव को कम करने के लिए फसल विविधीकरण की आवश्यकता पर प्रकाश डाला और केंद्र सरकार की उदासीनता की ओर भी इशारा किया। उन्होंने कहा कि हम अपने किसानों को फसलों में विविधता लाने और पराली जलाने से दूर रहने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैंए लेकिन केंद्र सरकार इन प्रयासों के लिए कोई प्रोत्साहन या समर्थन नहीं दे रही है। अगर उन्हें वास्तव में पंजाब और पर्यावरण की परवाह है तो वे हमारे किसानों को सहायता की पेशकश करें और सार्थक तरीके से इस समस्या से निपटने में हमारी मदद करें। रैलियों के दौरान संगरूर से सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर, आप उम्मीदवार हरिंदर सिंह धालीवाल, मंत्री, पूर्व मंत्री, कई विधायक और पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहें। आप प्रत्याशी हरिंदर सिंह धालीवाल ने कहा कि हम इस उपचुनाव में मान सरकार के कामों के आधार पर वोट मांग रहे हैं। वहीं, मेरे विरोधी दूसरों की आलोचना करके वोट मांग रहे हैं, अंतर स्पष्ट है

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button