पंजाब

पंजाब में पंचायत चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों को बड़ा झटका!

पंचायत चुनाव पंजाब

पंजाब में पंचायत चुनाव का माहौल गरम है. विपक्षी दलों के दबंगई के आरोपों के बीच अब एक बड़ी खबर आ रही है. सरपंच बनने के लिए 3,683 उम्मीदवारों के पर्चे खारिज कर दिए गए हैं, जबकि पंच बनने के लिए 11,734 उम्मीदवारों के नामांकन खारिज कर दिए गए हैं.

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

बता दें कि जिन उम्मीदवारों का पर्चा खारिज हुआ है उनमें से कई ने आरोप लगाया है कि बिना किसी ठोस आधार के उनका पर्चा खारिज किया गया है. पेपर खारिज होने के बाद कई अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. अधिकांश दस्तावेजों को खारिज करने के पीछे सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को आधार बनाया गया है.

पंजाब राज्य चुनाव आयोग के आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा कि रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा जांच के दौरान नामांकन खारिज कर दिए गए हैं, जिसमें अमृतसर में सरपंचों के लिए 247 और पंचों के लिए 1387 नामांकन खारिज कर दिए गए हैं. इस प्रकार बठिंडा में सरपंचों के लिए 68 और पंचों के लिए 248 नामांकन खारिज कर दिए गए हैं, जबकि बरनाला में सरपंचों के लिए 20 और पंचों के लिए 30 नामांकन खारिज कर दिए गए हैं।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button