बठिंडा-पंजाब में पराली जलाने की घटनाओं में तेजी से हो रही बढ़ोतरी के साथ ही शहरों की हवा में प्रदूषण का स्तर भी तेजी से बढ़ता जा रहा है। पंजाब में पराली जलाने के मामलों में कमी नहीं आ रही है। इस सीजन में अब तक के कुल मामले बढक़र 872 हो गए हैं प्रदूषण का स्तर किस तेजी से बढ़ रहा है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बठिंडा में दशहरे के दिन एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) औसत 236 और अधिकतम 500 तक पहुंच गया। इस स्तर को सबसे खतरनाक माना जाता है। पंजाब पाल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के अधिकारी रमनदीप सिंह सिद्धू रविवार को बठिंडा का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 211 पहुंच गया, जोकि जो खराब श्रेणी में रहा घातक है। शुक्रवार को यह 155 और शनिवार को 195 था। पंजाब पाल्यूशन कंट्रोल बोर्ड विभाग के एसडीओ रवि दीप सिंगला ने बताया कि बठिंडा जिला के तहसील रामपुरा के गुमटी कला गांव में एक किसान पर केस दर्ज किया गया है और इसके अलावा दो किसानों के की शिकायत विभाग को आई थी, परंतु उनके खेतों में पराली जलाने के सबूत नहीं पाए गए।
रविवार को सबसे अधिक 48 मामले अमृतसर जिले से सामने आए। वहीं, पटियाला जिले में 26, तरनतारन में 38, संगरूर में 16, मालेरकोटला, गुरदासपुर व कपूरथला में 4.4 मामले, फिरोजपुर में सात, मानसा में पांच, जिला फतेहगढ़ साहिब में पराली जलाने के दो मामले और बठिंडा, फाजिल्का, लुधियाना, मोगा व एसएएस नगर में 1.1 रिकॉर्ड किए गए। इस सीजन में अब तक के कुल मामले बढक़र 872 हो गए हैं, जबकि साल 2022 में इस समय अवधि के दौरान पराली जलाने के 987 और साल 2023 में 1230 मामले हुए थे। डॉक्टर आनंद बंसल फेफड़ों के विशेषज्ञ ने जानकारी देते हुए बताया कि 101-200 तक एक्यूआई मध्यम माना जाता है। इस हवा में सांस लेने से फेफड़े, अस्थमा और हृदय रोग से पीडि़त लोगों को सांस लेने में तकलीफ हो सकती है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714