आज की ख़बरआर्थिक

फिटनेस और लाइफस्टाइल फीचर्स के साथ Lenovo ने लांच की अपनी New Smartwatch

नई दिल्ली। Lenovo ने अपनी नई स्मार्टवॉच Lenovo Watch लांच की है। इस स्मार्टवॉच में एजवांस हेल्थ मॉनिटरिंग, ब्लूटूथ कॉलिंग और डिजिटल पेमेंट जैसे कई फीचर्स मिलते हैं। यह वॉच दो कलर ऑप्शन स्टॉर्म ग्रे और डीप स्पेस ब्लैक में आती है। इसकी कीमत की बात करें तो इस स्मार्टवॉच की शुरूआती कीमत 399 युआन (लगभग 4708 रुपए) है। हालांकि कंपनी ने इस स्मार्टवॉच को अभी भारत में लांच नहीं किया है, लेकिन आप इस स्मार्टवॉच को JD.com पर प्री ऑर्डर कर सकते हैं।

Lenovo Watch के फीचर की बात करें तो इसमें 1.43 इंची की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजॉल्यूशन 466×466 पिक्सल और 326 पीपीआई डेंसिटी है। यह वॉच ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले मोड के साथ आती है। इस वॉच को मैटल से तैयार किया गया है और अतिरिक्त सिक्योरिटी के लिए पांडा ग्लास से कवर है। क्नेक्टिविटी के लिए इसमें ड्यूल मोड के साथ ब्लूटूथ 5.3 का सपोर्ट मिलता है। यूजर्स इसके जरिए सीधे डिवाइस पर कॉल कर और रिसीव कर सकते हैं साथ में मैसेज नोटिफिकेशन भी पा सकते हैं।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

फिटनेस के लिहाज से इस स्मार्टवॉच में 70 स्पोर्टस मोड शामिल हैं, जो रनिंग, साइकिलिंग, स्विमिंग और योगा जैसी एक्टिविटी को कवर करती है। यह यूजर्स को सटीक जानकारी देती है। हेल्थ फीचर्स में इस स्मार्टवॉच में 24/7 रियल टाइम हार्ड रेट, ब्लड ऑक्सीजन और स्लीप मॉनिटरिंग का सपोर्ट मिलता है। वहीं, इस स्मार्टवॉच के बैटरी बैकअप की बात करें तो इसे एक बार चार्ज करके सामान्य इस्तेमाल पर 12 दिनों तक और हैवी इस्तेमाल पर 8 दिनों तक की बैटरी लाइफ मिलती है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button