बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में हरियाणा का एक और युवक गिरफ्तार

Baba Siddique Murder Accused: महाराष्ट्र में पूर्व मंत्री और NCP (अजित पवार) गुट के नेता बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में मुंबई क्राइम ब्रांच ने एक और आरोपी की गिरफ्तारी की है। आरोपी की पहचान अमित कुमार (29 वर्ष) के रूप में बताई जा रही है। मुंबई क्राइम ब्रांच के मुताबिक, आरोपी अमित भी हरियाणा के कैथल जिले का रहने वाला है।
हरियाणा के कैथल जिले से ये दूसरी गिरफ्तारी है। इससे पहले कैथल जिले के ही शूटर गुरमेल सिंह को मौके पर गिरफ्तार किया गया था। मुंबई क्राइम ब्रांच का कहना है कि, आरोपी अमित की गिरफ्तारी के साथ ही अब तक 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और सबसे पूछताक्ष की जा रही है। पुलिस जल्द ही मुख्य सरगना तक पहुंच जाएगी।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
गोलियां चलाने वाले 3 शूटरों में अभी 2 ही गिरफ्तार
बाबा सिद्दीकी पर 3 शूटरों ने गोलीबारी की थी। जिसके बाद मौके से ही दो शूटरों गुरमेल बलजीत सिंह (23) और धर्मराज राजेश कश्यप (19) को गिरफ्तार किया गया था। लेकिन इस तीसरा शूटर शिवकुमार उर्फ शिवा फरार होने में कामयाब हो गया। जो कि मुख्य शूटर भी माना जाता है। इसके अलावा बाबा सिद्दीकी हत्या की साजिश में शामिल दो अन्य आरोपी भी फरार हैं। एक लॉरेंस गैंग द्वारा हत्या की जिम्मेदारी लेने की पोस्ट करने वाला शुभम सोनकर और दूसरा मोहम्मद जीशान अख्तर है।