हरियाणा

बेकाबू कैंटर ने रौंदे तीन राहगीर, चालक मौके से फरार, पांच की हालत गंभीर, अस्पताल में चल रहा इलाज

हरियाणा के झज्जर में सोमवार की दोपहर एक कैंटर से सात लोगों को कुचल दिया और इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। जबकि एक महिला सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि हादसा तेज रफ्तार की वजह से हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिकए पहले टैंकर ड्राइवर ने सडक़ पार कर रहे दो युवकों को कुचला। इसके बाद भी ड्राइवर नहीं रुका और तेज गति से कैंटर दौड़ा दिया। इसी भागमभागम में कई और लोगों को भी चपेट में ले लिया। इनमें एक और बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि चपेट में आकर ऑटो सवार महिला समेत चार घायल हो गए। इसके बाद बेकाबू कैंटर फ्लाईओवर के दो पिल्लर के बीच फंस कर रुक गया तो ड्राइवर कूदकर कर फरार हो गया। हादसे के बाद सडक़ पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस के आने तक शव सडक़ पर ही पड़े रहे। इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया और लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

नकारी अनुसार, हादसा बहादुरगढ़ में दिल्ली रोहतक रोड पर स्थित आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र के मामा चौक पर सोमवार की दोपहर हुआ। चौक की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर ने सडक़ पार कर रहे दो युवकों को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पहले हादसे के बाद ड्राइवर रुका नहीं, बल्कि पकड़े जाने के डर से कैंटर को और तेज भगाते हुए बाईपास की ओर ले गया। बाईपास पर कैंटर ने एक मोटरसाइकिल को रौंद दिया। इस हादसे में कानोंदा निवासी योगेंद्र 30 की मौत हो गई। जबकि उसका साथी प्रवीण गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद बेकाबू कैंटर ने एक ऑटो को जोरदार टक्कर मारी। ऑटो में सवार लाइनपार निवासी प्रेम महिला, उनके पति कृष्ण और ड्राइवर जयवीर घायल हो गए। कई लोगों ने इधर उधर भाग कर अपनी जान बचाई। हादसे के बाद सडक़ पर अफरा तफरी मच गई। घायलकों का बहादुरगढ़ सिविल अस्पताल में पहुंचाया। वहां घायलों को इलाज चल रहा है। वहीं, पुलिस ने कैंटर को कब्जे में लेकर उसके नंबर के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button