मनोरंजन

ब्रेकअप की खबरों के बीच दिखा मलाइका अरोड़ा का ग्लैमरस अंदाज!

ब्रेकअप की खबरों के बीच

मलायका अरोड़ा इन दिनों बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर से ब्रेकअप की खबरों को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। मलाइका और अर्जुन दोनों ही इन दिनों अपने इंस्टाग्राम पर काफी गुप्त पोस्ट शेयर कर रहे हैं, जिसके कारण प्रशंसक उनके ब्रेकअप के बारे में अटकलें लगा रहे हैं। हालांकि, इन खबरों पर अभी तक न तो मलाइका और न ही अर्जुन ने कोई प्रतिक्रिया दी है।

अर्जुन कपूर से ब्रेकअप की खबरों के बीच हाल ही में मलायका अरोड़ा मुंबई में बेहद ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं। इस दौरान मलाइका अरोड़ा फुल स्लीव शर्ट के साथ मैचिंग शॉर्ट्स पहने नजर आईं। 50 साल की उम्र में ब्रेकअप की खबरों के बीच मलाइका अपने ग्लैमरस अंदाज से कई यंग एक्टर्स को कड़ी टक्कर देती नजर आईं।

इस शर्ट और शॉर्ट्स के साथ मलाइका अरोड़ा ने पैरों में लोफर स्टाइल शूज पहने थे। एक्ट्रेस ने अपने बैग को क्रॉस स्टाइल में कंधे पर लटका रखा था. मलाइका ने अपने बालों का बन बनाया हुआ था। लाइट मेकअप और डार्क सनग्लासेस से मलाइका अरोड़ा ने अपने लुक को पूरा किया।

यह भी पढ़ें ...  आयशा टाकिया ने बॉडी शेमिंग करने वाले ट्रोल्स को दिया करारा जवाब
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button