भाजपा उम्मीदवारों के नाम तय: सीएम सैनी समेत इनको मिलेगा टिकट

Haryana Assembly Elections: हरियाणा में बीजेपी ने अपनी चुनावी रैली के बीच 90 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम लगभग तय कर लिए हैं। बताया जा रहा है कि हिसार विधानसभा सीट से सावित्री जिंदल और बादशाहपुर सीट से राव नरबीर को टिकट मिलना लगभग तय ही है। वहीं, सीएम नायब सैनी की सीट को लेकर भी मंथन जारी है।
जानकारी के अनुसार, बीजेपी सीएम सैनी को नारायणगढ़ और लाडवा सीट से टिकट देने के पक्ष में है। करनाल सीट से बीजेपी पंजाबी समुदाय से उम्मीदवार उतार सकती है। उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करने के लिए बीजेपी के नेतृत्व में 29 अगस्त को बैठक आयोजित की जाएगी और इस बैठक के अगले दिन 30 अगस्त को पार्टी अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर सकती है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
चुनाव समिति की बैठक
बता दें कि हरियाणा में विधानसभा चुनाव समिति की बैठक पिछले दिनों गुरुग्राम में आयोजित की गई थी, जिसमें बीजेपी के कई नेता मौजूद रहे थे। दो दिनों तक चली इस बैठक में 90 विधानसभा सीटों के लिए पैनल तैयार किए गए थे। इसके बाद हरियाणा के प्रभारी, सीएम और प्रदेशाध्यक्ष की बैठक हुई। दो दिनों तक कई वरिष्ठ नेताओं ने इस लिस्ट को लेकर मंथन किया।
इनका टिकट हुआ तय
इसके बाद अब यह कहा जा रहा है कि विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम लगभग तय हो चुके हैं। बीजेपी को सबसे ज्यादा मंथन उन सीटों पर करना पड़ा, जहां विधायकों के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर चल रही है और हिसार सीट पर भी इस बार कड़ा मुकाबला है। जानकारी के अनुसार, पिछले चुनाव में भाजपा ने जिनके टिकट काटे थे, उन्हें इस चुनाव में टिकट दिया जा सकता है।