हिमाचल

भाजपा को मिल रहा है हिमाचल के लोगों का आशीर्वाद : जयराम ठाकुर

shimla: नेता प्रतिपक्ष जयराम ने शिमला से जारी प्रेस वक्तव्य में कहा कि भारतीय जनता पार्टी को हिमाचल प्रदेश के लोगों को पूरा सहयोग और आशीर्वाद मिल रहा है। भाजपा प्रदेश में हो रहे सभी अप चुनावों को जीतेगी। प्रदेश के लोगों ने कांग्रेस को नकार दिया है।

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस 68 में से 61 सीटों पर पिछड़ गई। मुख्यमंत्री और ज़्यादातर मंत्री अपना हलका नहीं बचा पाए। ऐसा पहली बार हुआ है जब प्रदेश में कोई सरकार इतनी जल्दी अपनी लोकप्रियता खो दी हो। यह सरकार हर मोर्चे पर नाकाम रही है। किसानों, युवाओं, बागवानों के साथ धोखा किया।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

डेढ़ साल के कार्यकाल में प्रदेश के विकास को पूरी तरह ठप करके रखा। जनहित के मुद्दों की उपेक्षा की। चुने हुए जनप्रतिनिधियों का अपमान किया। तानाशाही और बदले की भावना से काम किया। नई संस्थानों को खोलने की बजाय पहले से खुले संस्थानों को बंद किया।

आज तक प्रदेश में ऐसी सरकार नहीं देखी, जिसने विकास की और जनपेक्षाओं की पूर्ण उपेक्षा की। जयराम  ठाकुर ने जीएसटी काउंसिल द्वारा कार्टन पर जीएसटी घटाने के लिए केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि इससे बाग़वानों को बहुत राहत मिलेगी। जयराम ठाकुर ने कहा कि इस बार हो रहे सभी विधानसभा उपचुनाव को भाजपा जीतेगी।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button