भारत

मध्यप्रदेश के भोपाल जिले में 22 साल की रिकॉर्ड ठंड तीन दिन तक दिन में ज्यादा सर्दी

मध्यप्रदेश के भोपाल जिले में नया साल ठंड लेकर आया। पिछले तीन दिन से मध्यप्रदेश कड़ाके की ठंड की चपेट में आ गया है। मंगलवार को भोपाल में रिकॉर्ड ठंड रही। दिन का पारा सबसे ज्यादा 7 डिग्री सेल्सियस लुढ़क कर 17.3 डिग्री पर आ गया। 22 साल बाद भोपाल में जनवरी के शुरुआती तीन में दूसरा दिन सबसे रहा। इससे पहले साल 2015 में सबसे कम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस रहा था।

इसके कारण प्रदेश भर में सरकारी और प्राइवेट स्कूलों का समय बढ़ा दिया गया है। एमपी बोर्ड की अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं का टाइम भी बढ़ा दिया है। रीवा में नर्सरी से 5वीं तक 4 दिन की छुट्‌टी कर दी गई है। 9वीं से 12वीं की परीक्षाओं का समय बदला गया है।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

मौसम विभाग के अनुसार तीन दिनों तक इसी तरह दिन में ठंड रहेगी। प्रदेश भर में रात का पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया। दिन का पारा भी 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास है।

अगले तीन दिन तक दिन में तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहेगा। प्रदेश भर में सुबह और शाम को कोहरा रहेगा। मौसम विभाग की मानें तो दिन और रात के तापमान में दो दिन बढ़ोतरी होगी।

हालांकि इस दौरान रात का न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी होगी। ग्वालियर में दिल्ली की तरह रात की सर्दी रहेगी। यहां बुधवार रात न्यूनतम तापमान दिल्ली के बराबर 6 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

हवाओं की स्पीड ज्यादा होने से मंगलवार को ठंड बढ़ी

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को तेज हवाएं चलने के कारण दिन के तापमान लुढ़क गया। भोपाल समेत प्रदेश के इलाकों जैसे ग्वालियर, खजुराहो, नौगांव और सतना में अधिकतम तापमान 15 से 17 डिग्री के बीच रहा। मौसम विभाग के अनुसार सुबह के समय हवाओं की रफ्तार 20 किलोमीटर प्रतिघंटा तक रही।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

यह शाम तक 17 किलोमीटर की रफ्तार से चलीं। हवाएं नॉर्थनली और हिमालय में बर्फबारी के कारण प्रदेश भर में दिन में काफी ठंड महसूस की गई। अभी तीन दिन तक इसी तरह ठंड बन रहेगी। अब आज से कोहरा कम होने लगेगा। हालांकि सुबह और शाम के समय कोहरा रहेगा।

शाम से बादल छा सकते हैं

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार शाम से मध्यप्रदेश के कुछ इलाकों में बादल छा सकते हैं। खंडवा, बैतूल, छिंदवाड़ा, जबलपुर और शहडोल के आसपास के इलाकों में हल्की बूंदाबांदी या बारिश हो सकती है। इंदौर और भोपाल में भी इसकी असर नजर आने लगेगा।

ठंड ने बदला स्कूल का टाइम

ठंड के कारण शिवपुरी में क्लास 8th तक की छुट्‌टी कर दी गई। भोपाल समेत कई जिलों में स्कूल टाइमिंग में बदलाव किया गया है। शिवपुरी कलेक्टर ने 4 जनवरी से 7 जनवरी तक सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल बंद रखने के आदेश दिए हैं।

MP बोर्ड की अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं का समय भी बदल दिया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने 9वीं से लेकर 12वीं क्लास की परीक्षाओं का समय बदल दिया है। पहली शिफ्ट में पहले सुबह 8 बजे से परीक्षा होनी थी, इसे बढ़ाकर 9 बजे कर दिया गया है। दूसरी शिफ्ट में सुबह 11.15 बजे होने वाले एग्जाम का टाइम बढ़ाकर दोपहर 1 बजे कर दिया गया है।

यहां 20 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रहा पारा

प्रदेश भर में दिन में ठंड बढ़ गई है। प्रदेश के कुछ इलाकों में दिन का पारा 20 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रहा। बैतूल, नर्मदापुरम, इंदौर, खंडवा, खरगोन, पचमढ़ी, राजगढ़, रतलाम, उज्जैन, छिंदवाड़ा, मंडला, सीधी और उमरिया में दिन का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रहा। सबसे ज्यादा खरगोन में 27 डिग्री सेल्सियस रहा।

7 जनवरी से नया सिस्टम सक्रिय होगा

मौसम विभाग के अनुसार 7 जनवरी से नया सिस्टम सक्रिय होगा। पश्चिमी हवाएं ईरान, ईराक से अफगानिस्तान से पाकिस्तान के रास्ते भारत के उत्तरी इलाकों में प्रवेश करेंगी।

यहां से नमी भरी ठंडी हवाएं मैदानी इलाकों में आएंगी। इसके कारण 7 और 8 जनवरी को बादल छाने से दिन और रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि तापमान में बहुत ज्यादा बढ़ोतरी नहीं होगी। इनके जाते ही तेजी से तापमान में गिरावट दर्ज किए जाएंगे।

यहां पर सबसे ज्यादा असर

8 जनवरी से प्रदेश के कई इलाकों में जोरदार ठंड पड़ सकती है। सबसे ज्यादा ग्वालियर-चंबल, बघेलखंड, बुंदेलखंड और महाकौशल में शीतलहर का प्रकोप रह सकता है। भोपाल समेत उसके आसपास रात का पारा 8 डिग्री सेल्सयस या उससे भी नीचे जा सकते हैं। इंदौर में 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकते हैं।

आज से यह टाइमिंग

भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया ने भी स्कूलों का टाइम बदलने के आदेश जारी किए हैं। सभी सरकारी, प्राइवेट स्कूल और आंगनबाड़ी सुबह 9.30 बजे से शुरू होंगे। जिन स्कूलों में दो शिफ्ट लगती है, वे 9 बजे से लगेंगे। इससे पहले प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कलेक्टर को स्कूल टाइम बदलने के निर्देश दिए थे।

सागर में सुबह 9.30 बजे स्कूल लगेंगे। रीवा में 5th क्लास तक के स्कूल सुबह 10.30 बजे से लगेंगे। भिंड में एक हफ्ते पहले ही स्कूल टाइम सुबह 10.30 बजे किया जा चुका है। सीधी में भी नर्सरी से 5th क्लास तक के स्कूल का समय सुबह 10 बजे कर दिया गया है।

सतना में क्लास 5th तक के लिए स्कूलों का समय सुबह 10 बजे कर दिया गया है। विदिशा में क्लास 5th तक के स्कूल सुबह 9.30 बजे से शुरू होंगे। गुना में 12वीं तक के स्कूलों की टाइमिंग बदली गई है। स्कूल 9.30 बजे के बाद लगेंगे।

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button