मेयर चुनाव से पहले दिल्ली में हंगामा मनोनीत सदस्यों की शपथ के खिलाफ आप का प्रदर्शन

दिल्ली में MCD के मेयर डिप्टी मेयर और स्थायी समति के लिए छह सदस्यों के चुनाव के पहले AAP के पार्षदों ने हंगामा किया। ये मनोनीत सदस्यों की शपथ का विरोध कर रहे हैं। AAP के पार्षदों ने पीठासीन अधिकारी का घेराव किया और धक्का-मुक्की की। इस दौरान वे भाजपा के सदस्यों से भिड़ गए। इसके बाद चुनाव की प्रक्रिया को एक घंटे के लिए स्थगित कर दिया गया।
उधर, कांग्रेस ने मेयर चुनाव में शामिल नहीं होने का फैसला किया है। सबसे पहले नवनिर्वाचित पार्षदों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। इसके बाद बैलेट पेपर के जरिए मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव होगा। मेयर के चुनाव में 273 मेंबर्स वोट डालेंगे। बहुमत के लिए 133 का आंकड़ा चाहिए। AAP के पास 150 तो BJP के पास 113 वोट हैं।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
मेयर चुनाव को लेकर बड़े अपडेट्स
आम आदमी पार्टी के पार्षदों का कहना है कि मनोनीत पार्षद गैरकानूनी तरीके से सदन में भेजे गए हैं। उनको शपथ नहीं दिलाई जानी चाहिए।
आप विधायक आतिशी ने चुनाव न लड़ने के फैसले के बाद कांग्रेस पर भाजपा को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
प्रोटेम स्पीकर के लिए AAP ने मुकेश गोयल का प्रस्ताव रखा था, लेकिन LG ने भाजपा पार्षद सत्या शर्मा को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया है।
BJP-AAP ने एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया संजय सिंह बोले- भाजपा ने AAP पार्षदों पर हमला किया
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि पहले कभी भी मनोनीत सदस्यों की शपथ नहीं हुई है, लेकिन भाजपा परंपरा बदल रही है। उनके लोग हमारे पार्षदों को सदन के अंदर मार रहे हैं। संजय ने सवाल करते कहा कि दिल्ली की जनता ने चुनाव में भाजपा को हरा दिया तो क्या उनके नेता हमारे लोगों की जान लेंगे।
मनोज तिवारी बोले- AAP ने सदन को गुंडागर्दी का अखाड़ा बनाया
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि केंद्र में हमारी पार्टी सत्ता में है और MCD में हमारे नंबर ठीक-ठाक हैं। इसके बावजूद हमारे साथ गुंडागर्दी हो रही है। AAP ने सदन को गुंडागर्दी का अखाड़ा बना दिया है, क्योंकि उन्हें डर है कि मेयर की वोटिंग में उनके पार्षद ही साथ नहीं देंगे।
AAP की कैंडिडेट शैली और BJP की रेखा के बीच मुकाबला
मेयर के लिए आप आदमी पार्टी ने शैली ओबेरॉय को मैदान में उतारा है, जबकि BJP की ओर से रेखा गुप्ता मैदान में हैं। वहीं, डिप्टी मेयर के लिए AAP ने मोहम्मद इकबाल और कमल बागड़ी को BJP ने उम्मीदवार बनाया है।
चुनाव में 3 रंग के बैलेट पेपर का इस्तेमाल होगा
इस चुनाव के लिए कलर कोड तय किया गया है। वाइट, ग्रीन और पिंक रंग के बैलेट पेपर का इस्तेमाल किया जाएगा। इसमें मेयर के लिए वाइट बैलेट पेपर से वोट डाले जाएंगे। डिप्टी मेयर चुनाव के लिए ग्रीन बैलट पेपर और स्टैंडिंग कमेटी के मेंबर्स के लिए पिंक बैलेट पेपर का यूज होगा।
कांग्रेस बोली AAP को बहुमत मिला है तो केजरीवाल अपना मेयर बनाएं
दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा कि दिल्ली की लोगों ने आम आदमी पार्टी को समर्थन दिया है। जनता का सम्मान करते हुए हम मेयर, डिप्टी मेयर और स्थायी समिति का चुनाव नहीं लड़ेंगे। AAP को बहुमत मिला है तो केजरीवाल अपना मेयर बनाएं और दिल्ली की जनता की सेवा करें।
बहुमत AAP के पास
मेयर के चुनाव में 273 मेंबर्स वोट डाले जाएंगे। बहुमत के लिए 138 का आंकड़ा चाहिए। कांग्रेस के गैरहाजिर होने पर 133 का आंकड़ा चाहिए। AAP के पास 134 पार्षद हैं। इसके अलावा 3 राज्यसभा सांसद और 13 विधायक हैं। भाजपा के पास 7 सांसद और 1 विधायक मिलाकर कुल 113 वोट हैं।
वहीं, कांग्रेस के 9 पार्षद और निर्दलीय दो पार्षद हैं। इस चुनाव में 250 पार्षदों के साथ 10 सांसद (7 लोकसभा सांसद और 3 राज्यसभा सांसद), 13 विधानसभा सदस्य वोट डालेंगे।
चुनाव से पहले AAP ने प्रोटेम स्पीकर को लेकर सवाल उठाए
चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल और लेफ्टिनेंट गवर्नर (LG) वीके सक्सेना के बीच मतभेद सामने आया है। प्रोटेम स्पीकर के लिए AAP ने मुकेश गोयल का प्रस्ताव रखा था, लेकिन LG ने भाजपा पार्षद सत्या शर्मा को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया है।
केजरीवाल ने नियुक्ति पर सवाल उठाए हैं। केजरीवाल ने कहा कि MCD में होने वाले नॉमिनेशन दिल्ली के अर्बन डेवलपमेंट मिनिस्टर के जरिए भेजे जाते हैं, लेकिन MCD के आयुक्त ने फाइलें सीधे LG को भेज दीं। उन्होंने LG को लेटर लिखकर मामले पर पुनर्विचार करने को कहा है।
1. 15 साल बाद MCD से भाजपा आउट केजरीवाल बोले- मोदी के आशीर्वाद से विकास करेंगे
दिल्ली नगर निगम (MCD) में पिछले 15 साल से काबिज भाजपा का पत्ता साफ हो गया। आम आदमी पार्टी (AAP) ने यहां बहुमत से जीत दर्ज की। स्टेट इलेक्शन कमीशन के मुताबिक 250 सीटों वाले MCD में AAP को 134 सीटें मिली हैं, जो बहुमत से 8 ज्यादा हैं। वहीं भाजपा के 104 और कांग्रेस के 9 उम्मीदवार जीते हैं। 3 सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों की जीत हुई।
2. आदेश गुप्ता का दिल्ली BJP प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा
दिल्ली नगर निगम चुनाव में BJP की हार के बाद प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने इस्तीफा दे दिया। आदेश ने हार की जिम्मेदारी लेते हुए पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा को अपना इस्तीफा सौंप दिया। नड्डा ने उनका इस्तीफा स्वीकार भी कर लिया। फिलहाल, दिल्ली BJP प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714