राजनीति

रायपुर में कोरोना के दो नए मरीज मिले

छत्तीसगढ़ में मंगलवार को कोरोना का एक भी मरीज नहीं था। ऐसा पूरे दो साल 9 महीने और दो दिन बाद हुआ था। लेकिन यह राहत एक दिन भी कायम नहीं रह पाई। बुधवार को रायपुर में दो नए मरीजों की पुष्टि हुई है। चीन, जापान, अमेरिका, दक्षिण कोरिया और ब्राजील जैसे देशों में कोरोना के मामलों के बढ़ने से सरकार अलर्ट है। अब इन नए मिले मरीजों के नमूनों की जीनोम सिक्वेंसिंग होगी ताकि वायरस के वेरिएंट का पता लगाया जा सके।

छत्तीसगढ़ में कोरोना का पहला मामला 18 मार्च 2020 को सामने आया था। उसके बाद से 21 दिसम्बर 2022 तक 11 लाख 77 हजार 743 इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 11 लाख 63 हजार 595 लोग तो इलाज के बाद छुट्‌टी पा गए, लेकिन 14 हजार 146 लोगों की जान जा चुकी है। आखिरी बार 13 दिसम्बर को यहां तीन लोगों में संक्रमण पाया गया था। उस दिन एक मरीज को इलाज के बाद स्वस्थ घोषित किया गया। 13 दिसम्बर को प्रदेश भर में 6 सक्रिय मरीज थे।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

अगले आठ दिनों तक कोरोना का कोई नया मामला सामने नहीं आया। 20 दिसम्बर को प्रदेश में एक भी नया मामला नहीं मिला। लेकिन 21 दिसम्बर को रायपुर में दो नमूने पॉजिटिव पाए गए। स्वास्थ्य विभाग उनकी हिस्ट्री की पड़ताल कर रहा है। उनकी जीनोम सिक्वेंसिंग से पता चलेगा कि उनको कोरोना वायरस के किस वेरिएंट ने संक्रमित किया है। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने बताया, इसके लिए एम्स की लैब का इस्तेमाल किया जाएगा। उनके पास सुविधा बन गई है। राज्य सरकार भी उसमें सहयोग को तैयार है।

विदेश से आने वालों पर नजर रखना होगा

से बातचीत में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा, पहली बार देश में कोरोना संक्रमण विदेश से ही आया था। इस बार भी कई देशों में संक्रमण चिंताजनक रफ्तार से बढ़ रहा है। ऐसे में विदेश से आने वालों पर नजर रखना होगा। हांलाकि आज के हालात पिछली बार की तुलना में बेहतर है। तब हम ऐसी स्थिति के लिए तैयार नहीं थे, कोई अनुभव भी नहीं था। आज हमारे पास सुविधाएं ज्यादा हैं, मेडिकल स्टाफ भी प्रशिक्षित है।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

लोगों को भी सतर्क रहना होगा, बूस्टर डोज लगवाएं

दुनिया में बढ़ रहे संक्रमण को देखते हुए यही कहा जाएगा कि लोगों को इसके लिए सतर्क रहना हाेगा। भीड़भाड़ से बचें। सार्वजनिक स्थानों पर मास्क का उपयोग करें। हाथ को सेनिटाइज करते रहें। बहुत से लोगों ने बूस्टर डोज नहीं लगवाया है। मेरी सलाह है कि सभी लोग बूस्टर डोज लगवा लें। यह सभी वैक्सीनेशन केंद्रों पर उपलब्ध है। सर्दी, खांसी, बुखार को हल्के में न लें। लक्षण दिखते ही जांच कराएं और डॉक्टर के निर्देशों का पालन करें।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

दुनिया भर में इस सप्ताह 10 हजार से अधिक मौतें

विश्व स्वास्थ्य संगठन-WHO के मुताबिक पिछले सात दिनों में दुनिया भर में कोरोना के 34 लाख 45 हजार 243 नये मामले सामने आए हैं। इन्हीं सात दिनों में 10 हजार 76 लोगों की मौत भी रिपोर्ट हुई है। सबसे अधिक 2 हजार 658 लोगों की मौत अमेरिका में हुई है। वहां 4 लाख 45 हजार 424 केस मिले। भारत में 1083 नये मामले मिले हैं, वहीं 22 लोगों की मौत रिपोर्ट हुई है। वहीं चीन में एक लाख 49 हजार 666 नये मरीज मिले हैं। वहीं 447 लोगों की मौत हुई है।

चीन में स्थिति फिर खराब

चीन में संक्रमण के हालात 2020 की याद दिला रहे हैं। अस्पतालों में सभी बेड भरे हुए हैं। मेडिकल स्टोर्स में दवाएं खत्म हो रही हैं। मरीज इलाज के लिए डॉक्टर के सामने गिड़गिड़ाते देखे जा सकते हैं। बच्चों को बुखार आ रहा है तो मांएं आलू से उतारने की कोशिश कर रही हैं। चीन की इस हालत को देखते हुए भारत सरकार भी अलर्ट हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने सीनियर अधिकारियों और विशेषज्ञों के साथ बैठक की। जिनमें उन्होंने कहा कि कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है। भारत हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। हमने सभी संबंधित लोगों को अलर्ट रहने और निगरानी बढ़ाने को कहा है। सूत्रों के मुताबिक एयरपोर्ट्स पर विदेशी यात्रियों की रैंडम सैंपलिंग भी शुरू कर दी गई है। वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को अधिकारियों और मंत्रियों की इमरजेंसी बैठक बुलाई है। दूसरी तरफ, UP सरकार ने विदेशों से आने वाले यात्रियों की जांच करने के आदेश दिए हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने ली बैठक

चीन में कोरोना के बढ़ते मामले फिर डराने लगे हैं। इसे देखते हुए केंद्र सरकार अलर्ट पर है। देश में COVID-19 की स्थिति पर बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने वरिष्ठ अधिकारियों और विशेषज्ञों के साथ बैठक की। मंडाविया ने बताया कि कोरोना का खतरनाक चीनी वैरिएंट BF-7 सितंबर में ही भारत आ गया था। वडोदरा में एक NRI महिला में इसके लक्षण मिले थे। वह अमेरिका से वडोदरा आई थी। उसके कॉन्टैक्ट में आए 2 अन्य लोगों की भी जांच हुई थी। हालांकि उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। बाद में महिला ठीक हो गई थी।

इसके अलावा BF-7 के दो अन्य केस अहमदाबाद और ओडिशा में भी मिले थे।इधर, हेल्थ मिनिस्ट्री की हाई लेवल मीटिंग में मंडाविया ने कहा कि कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है, पर भारत हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। हमने सभी संबंधित लोगों को अलर्ट रहने और निगरानी बढ़ाने को कहा है। सूत्रों के मुताबिक एयरपोर्ट्स पर इंटरनेशनल फ्लाइट्स से आने वाले यात्रियों की रैंडम सैंपलिंग भी शुरू कर दी गई है।

मास्क लगाएं और बूस्टर डोज लें

बैठक के बाद नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल ने लोगों को भीड़ में मास्क लगाने की सलाह दी है। उन्होंने कहा- मास्क गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों और बुजुर्गों के लिए बेहद जरूरी है। अभी केवल 27% आबादी ने ही बूस्टर डोज ली है। यह खुराक लेना सभी के लिए कम्पलसरी है।

राज्यों को जिनोम सिक्वेंसिंग करने के निर्देश

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने मंगलवार को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र लिखा है। इसमें कहा गया है कि कोरोना के सभी पॉजिटिव केस के सैम्पल्स जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजें, ताकि कोरोना के नए वैरिएंट का पता लगाया जा सके। इन दिनों चीन, जापान, अमेरिका, कोरिया और ब्राजील में कोरोना के केस तेजी से बढ़ रहे हैं।

दुनियाभर में जहां कोरोना केस बढ़े हैं, वहीं भारत में एक्टिव केस की संख्या में तेजी से कमी आ रही है। भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW) के मुताबिक 20 दिसंबर को सुबह 8 बजे तक की स्थिति में देश में कुल 3 हजार 490 एक्टिव केस थे, जो मार्च 2020 के बाद सबसे कम हैं।

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button