लोकसभा चुनाव: AAP ने पंजाब के लिए जारी की 8 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

चंडीगढ़। AAP Candidates List: आम आदमी पार्टी ने पंजाब के लिए पहली सूची जारी कर दी है। संसदीय चुनाव के लिए पांच मंत्रियों को अलग-अलग सीटों पर उतार दिया गया है। इसके अलावा मौजूदा सांसद सुशील रिंकू पर फिर से विश्वास जताया गया है। उन्हें जालंधर (Punjab Lok Sabha Election) से टिकट दी गई है। इसके साथ ही पिछले हफ्ते आम आदमी पार्टी में शामिल होने वाले गुरप्रीत सिंह जीपी को भी फतेहगढ़ साहब से उतार बनाया गया है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
इन आठ सीटों के लिए उतारे उम्मीदवार
.jpeg)
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
| पटियाला | बलवीर सिंह |
| अमृतसर | कुलदीप सिंह धालीवाल |
| खडूर साहिब | लालजीत सिंह भुल्लर |
| जालंधर | सुशील कुमार रिंकू |
| फतेहगढ़ साहिब | गुरप्रीत सिंह जीपी |
| फरीदकोट | करमजीत अनमोल |
| बठिंडा | गुरमीत सिंह खुड्डियां |
| संगरूर | गुरमीत सिंह मीत हेयर |
मुख्यमंत्री के करीबी रहे हैं करमजीत
मुख्यमंत्री (Punjab Latest News) के करीबी रहे और प्रसिद्ध कलाकार करमजीत अनमोल को फरीदकोट से टिकट दी गई है। हालांकि उनका नाम फतेहगढ़ साहब सीट के लिए भी चल रहा था। लेकिन गुरप्रीत सिंह जीपी के कांग्रेस को छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल होने के बाद करमजीत अनमोल को फरीदकोट से टिकट दे दी गई है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
जिन मंत्रियों को टिकट मिला है उनमें अमृतसर से कुलदीप सिंह धालीवाल संगरूर से गुरमीत सिंह मीत हेयर, पटियाला से डॉक्टर बलबीर बठिंडा से गुरमीत सिंह खुड़ियां, खडूर साहब से लालजीत भुल्लर शामिल हैं।