हरियाणा विधानसभा चुनाव का रिजल्ट यहां LIVE

हरियाणा विधानसभा चुनाव-2024 का रिजल्ट आज जारी हो रहा है। हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। इस दौरान किसी अप्रिय स्थिति से बचाव के लिए सभी मतगणना केन्द्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। मतगणना केन्द्रों पर पुलिस बल के साथ पैरामिलिट्री फोर्स के जवान तैनात हैं। मतगणना केन्द्रों के अलावा और जगहों पर भी सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता है। हरियाणा में 5 अक्टूबर को एक फेज में वोटिंग हुई थी। इस बार हरियाणा में कुल 67.90 वोटिंग दर्ज की गई।
LIVE अपडेट यहां…
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
सुबह 8 बजे वोटों की गिनती खुलने के साथ जहां शुरुवाती रुझानों में कांग्रेस अपनी बढ़त के साथ बीजेपी से काफी आगे दिख रही थी तो वहीं इस समय बीजेपी आगे हो गई है। चुनाव आयोग की आधिकारिक रिपोर्ट के मुताबिक, सत्ताधारी बीजेपी अभी 1 सीट (जींद- कृष्ण लाल मिड्ढा) पर जीत के साथ 50 सीटों पर आगे है। जबकि कांग्रेस 1 सीट (नूंह-आफताब अहमद) पर जीत के साथ 33 सीटों पर अपनी बढ़त बनाए हुए है. इसी के साथ आईएनएलडी-बीएसपी गठबंधन इस समय 1 सीट पर आगे है। जबकि 3 सीटों पर आजाद उम्मीदवारों ने बढ़त बनाई हुई है। वहीं जजपा बुरी तरह से पिछड़ रही है।