आज की ख़बरहिमाचल

हिमाचल के नए DGP होंगे IPS अतुल वर्मा;

Atul Verma Himachal DGP: हिमाचल पुलिस के नए मुखिया का ऐलान हो गया है। 1991 बैच के IPS अधिकारी डॉ. अतुल वर्मा हिमाचल पुलिस के नए पुलिस महानिदेशक यानि DGP नियुक्त किए गए हैं। वर्तमान हिमाचल डीजीपी संजय कुंडू की रिटायरमेंट के बाद डॉ. अतुल वर्मा की डीजीपी पद पर नियुक्ति हुई है।

डॉ. अतुल वर्मा की डीजीपी पद पर नियुक्ति से पहले निर्वाचन आयोग की मंजूरी ली गई है। इसके बाद हिमाचल सरकार के मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने अतुल वर्मा को डीजीपी की कमान सौंपने का आदेश जारी किया है।

दो महीने पहले केंद्र से वापस लौटे

बताया जाता है कि, डॉ. अतुल वर्मा मूल रूप से झारखंड के रहने वाले हैं। वर्मा की गिनती तेज तर्रार और कुशल अफसरों में होती है। वह दो महीने पहले ही केंद्रीय डेपुटेशन से वापस हिमाचल अपने कैडर लौटे हैं। वर्मा वर्तमान में हिमाचल सीआईडी के डीजी का कार्यभार संभाल रहे थे। वह मई 2025 में रिटायर होंगे।

यह भी पढ़ें ...  हिमालयन फाउंडेशन चंडीगढ़ द्वारा, साइक्लोथॉन सीज़न 2" का सफल समापन

आदेश

Dr. Atul Verma Himachal New DGP Order Latest News Update

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button