आज की ख़बरपंजाब

हरिद्वार में पतंजलि योगपीठ में मनाया 32वां संन्यास दिवस

हरिद्वार

पतंजलि वेलनेस, पतंजलि योगपीठ-2 स्थित बृहद् सभागार योगभवन में रामनवमी पर पतंजलि योगपीठ के परमाध्यक्ष स्वामी रामदेव जी महाराज का 32वां संन्यास दिवस मनाया गया। इस अवसर पर स्वामी रामदेव जी महाराज ने कहा कि आज हम तीन-तीन पर्व एक साथ मना रहे हैं। आज रामनवमी भी है, नवरात्रि की पूर्णता भी है और पतंजलि का यशस्वी संन्यास दिवस भी है। उन्होंने सभी देशवासियों को रामनवमी तथा पतंजलि संन्यासाश्रम के युवा संन्यासियों को उनके संन्यास दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित कीं। कार्यक्रम में स्वामी जी ने कहा कि हम सभी अपने जीवन में राम के रामत्व, कृष्ण के कृष्णत्व, शिव के शिवत्व, आत्म तत्व, हिंदुत्व, वेद तत्व, सनातन तत्त्व व दैवीय संपद की प्रतिष्ठा करें। उन्होंने कहा कि जिसके जीवन में दैवी संपद नहीं है, वह हिंदू सनातनी और राम-कृष्ण का वंशधर नहीं है। वह ऋषियों की संतान नहीं है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

स्वामी जी ने कहा कि पतंजलि ने अपनी 32 वर्षों की यात्रा में शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक योगदान दिया है। कार्यक्रम में पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण जी महाराज, भारतीय शिक्षा बोर्ड के कार्यकारी अध्यक्ष एनपी सिंह ने संन्यास दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में पतंजलि संन्यासाश्रम के सभी संन्यासीगण, पतंजलि योगपीठ से संबद्ध सभी ईकाइयों के इकाई प्रमुख, अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षण संस्थानों के प्राचार्य, आचार्य व विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button