आज की ख़बरपंजाब

गैंगस्टरां ते वार का 73वां दिन: पंजाब पुलिस ने 483 स्थानों पर छापेमारी; 198 गिरफ्तार

चंडीगढ़, 3 अप्रैल

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत शुरू की गई निर्णायक मुहिम “गैंगस्टरां ते वार” के 73वें दिन पंजाब पुलिस ने आज पूरे राज्य में गैंगस्टरों के साथियों के पहचाने गए और मैप किए गए 483 ठिकानों पर छापेमारी की।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

उल्लेखनीय है कि “गैंगस्टरां ते वार” कृ पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए एक निर्णायक अभियान है , जिसकी शुरुआत 20 जनवरी, 2026 को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव द्वारा की गई थी। सभी जिलों की पुलिस टीमों द्वारा एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से पूरे राज्य में विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं।

73वें दिन पुलिस टीमों ने 13 हथियार बरामद करने के बाद 198 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिससे अभियान की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 18,629 हो गई है।

इसके अलावा, 72 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की गई, जबकि 106 व्यक्तियों को जांच और पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीमों ने पांच भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से गुप्त रूप से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में जानकारी दे सकते हैं और अपराध तथा आपराधिक गतिविधियों से संबंधित सूचनाएं साझा कर सकते हैं।

इस दौरान पुलिस टीमों ने “युद्ध नशेयां विरुद्ध” अभियान के 398वें दिन अपनी कार्रवाई जारी रखते हुए 98 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 6.3 किलोग्राम हेरोइन, 700 ग्राम अफीम, 3.5 किलोग्राम भूकी, 421 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 8400 रुपये की ड्रग मनी बरामद की।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

इसके साथ ही, केवल 398 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 56,806 हो गई है। नशा मुक्ति अभियान के तहत, पंजाब पुलिस ने आज 35 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास उपचार के लिए राजी किया है।

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button