पंजाब

गैंगस्टरों ते वार का 77वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 501 स्थानों पर छापेमारी; 202 गिरफ्तार

चंडीगढ़, 7 अप्रैल:

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर शुरू की गई निर्णायक ‘गैंगस्टरों ते वार’ मुहिम के 77वें दिन पंजाब पुलिस ने आज पूरे राज्य में गैंगस्टरों के सहयोगियों के चिन्हित और मैप किए गए 501 ठिकानों पर छापेमारी की।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

उल्लेखनीय है कि ‘गैंगस्टरों ते वार’ पंजाब को गैंगस्टर-मुक्त राज्य बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई एक व्यापक मुहिम है, जिसकी शुरुआत 20 जनवरी 2026 को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव द्वारा की गई थी। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (ए जी टी एफ ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें राज्यभर में विशेष अभियान चला रही हैं।

77वें दिन की कार्रवाई के दौरान पुलिस टीमों ने 202 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिससे इस अभियान की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या बढ़कर 19,450 हो गई है।

इसके अतिरिक्त 89 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की गई, जबकि 58 व्यक्तियों को जांच और पूछताछ के बाद रिहा कर दिया गया। इस दौरान पुलिस ने 10 भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

जनता एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन 93946-93946 के माध्यम से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में गुप्त रूप से जानकारी दे सकती है तथा अपराध और आपराधिक गतिविधियों से संबंधित सूचनाएं साझा कर सकती है।

इसी दौरान पंजाब पुलिस ने ‘युद्ध नशों  विरुद्ध’ अभियान को 402वें दिन भी जारी रखते हुए 112 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 5.8 किलोग्राम हेरोइन, 587 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 19,050 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई। इस प्रकार 402 दिनों में कुल 57,519 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
नशा मुक्ति अभियान के तहत पुलिस ने आज 73 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास उपचार के लिए प्रेरित भी किया, जिससे समाज को नशामुक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button