राष्ट्रीय

ISRO ने फिर इतिहास रच दिया,गगनयान मिशन का क्रू मॉडल लॉन्च

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र (ISRO) ने फिर इतिहास रच दिया। इसरो ने गगनयान मिशन के क्रू मॉडल को सफलतापूर्वक लॉन्च कर लिया है। अंतरिक्ष एजेंसी को दूसरे प्रयास में सफलता मिली है। आज सुबह करीब 8:30 बजे इसकी कोशिश की गई तो तकनीकी करणों से इसा टालना पड़ गया। हालांकि, 10 बजे के करीब फिर प्रयास किया गया। और इस बार इसरो को सफलता हाथ लगी है। ISRO ने गगनयान के पहले टेस्ट व्हीकल एबॉर्ट मिशन -1 (टीवी-डी1) को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया गया।

दूसरे परीक्षण से पहले इसरो (ISRO) ने बताया कि महत्वाकांक्षी गगनयान मानव अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम से जुड़े पेलोड के साथ उड़ान भरने वाले परीक्षण यान में विसंगति का पता लगाकर उसे दूर कर दिया गया। इसरो(ISRO) ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, ”प्रक्षेपण रोके जाने के कारण का पता लगा लिया गया है और उसे दुरुस्त कर दिया गया है।”

यह भी पढ़ें ...  Groww Technical Glitch: कौन करेगा भरपाई? Groww ऐप बंद होने पर भड़के लोग,ब्रोकरेज ने दिया जवाब

 

 

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button