राजनीतिराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा नेताओं ने देश के लोगों के साथ सिर्फ जुमलेबाजी की -भगवंत मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को को मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार किया। दोनों नेताओं ने विधानसभा क्षेत्र चाचौड़ा-बीनागंज में आप उम्मीदवार के साथ विभिन्न जगहों पर रोड शो किया और लोगों से आम आदमी पार्टी को वोट देने की अपील की।

रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा के नेताओं ने देश के लोगों के साथ सिर्फ जुमलेबाजी की है। पिछले साढ़े नौ साल के अपने शासनकाल में मोदी सरकार ने आम लोगों के लिए कुछ अच्छा नहीं किया।

मध्यप्रदेश के चाचौड़ा-बीनागंज विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न जगहों पर दोनों नेताओं ने किया रोड शो
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा उनके 15 लाख वाले वादे जुमले निकले। दो करोड़ रोजगार वाली बात जुमला निकली। उन्होंने कहा कि 2014 लोकसभा चुनाव के दौरान पीएम मोदी चाय बेचने की बात करते थे, लेकिन मुझे तो यह भी शक है कि उन्हें चाय बनाने भी नहीं आती है।

यह भी पढ़ें ...  उत्तराखंड: शीत ऋतु के समापन से पहले तीर्थयात्रियों ने हेमकुंड साहिब में वर्ष की अंतिम प्रार्थना की।

 

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मोदी सरकार पर देश के किसानों की हालत खराब करने का आरोप लगाया और कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार ने देश के किसानों की हालत और दयनीय बना दी है। देश का पेट भरने वाला किसान आज भूखे सोने पर मजबूर है क्योंकि इन्होंने आम जनता के लिए कुछ नहीं किया। सिर्फ अपने खजाने भरे।

रोड शो में लोगों की भारी भीड़ देखकर भगवंत मान ने कहा कि यह मध्यप्रदेश में परिवर्तन का सबूत है। जिस तरह आज मध्यप्रदेश में हमारे रोड शो में लोगों का हुजूम उमड़ा है। पिछले साल पंजाब में और उससे पहले दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान ऐसा ही हुजूम हुआ करता था।

उन्होंने कहा कि हमने दिल्ली और पंजाब में बहुत काम किया है। यहां भी सरकार बनने पर उसी तरह काम करेंगे। यहां भी लोगों को मुफ्त बिजली देंगे। ईलाज के लिए मोहल्ला क्लीनिक बनाएंगे और बच्चों की पढ़ाई के लिए अच्छे सरकारी स्कूल बनाएंगे।

 

यह भी पढ़ें ...  प्राण प्रतिष्ठा दिवस : राम लला की मूर्ति को औषधीय जल से स्नान कराया जाएगा
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button