दिल्ली में बढ़त बनाने उतरेगा भारत बांग्लादेश की वापसी पर नजर

नई दिल्ली-भारत ने टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में बांग्लादेश को आसानी से हरा दिया। ग्वालियर में विकेट बल्लेबाजी के लिए ज्यादा मुश्किल नहीं थी। इसके बाद भी बांग्लादेशी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजी के सामने नहीं टिक पाए। सीरीज का दूसरा मुकाबला अब दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम पर बुधवार को खेला जाएगा। इस मैच को जीतकर सूर्यकुमार यादव की टीम सीरीज पर कब्जा जमाना चाहेगी। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की पिच पर आईपीएल 2024 के दौरान काफी हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिले थे। यहां हुए 2022 में हुए आखिरी टी-20 इंटरनेशनल मैच में भी दोनों टीमों ने 200 से ज्यादा रन बनाए थे। भारत और बांग्लादेश का मैच भी हाई स्कोरिंग हो सकता है। पहले खेलने वाली टीम 200 का आंकड़ा पार नहीं करती है, तो स्कोर डिफेंड करना मुश्किल होगा। इस मैच में ओस का फैक्टर भी आ सकता है।
ऐसे में रनचेज आसान होगा। भारत और बांग्लादेश के बीच अभी तक 15 टी-20 इंटरनेशनल मैच हुए हैं। इसमें भारतीय टीम ने 14 मैचों में जीत हासिल की है। बांग्लादेश को एकमात्र जीत दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम पर ही मिली है। 2019 में यहां खेले गए मैच में बांग्लादेश ने भारत को सात विकेट से हराया था। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया 146 रन ही बना पाई थी। बांग्लादेश ने मुशफिकुर रहीम के शतक की मदद से लक्ष्य को तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया था।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714