आज की ख़बरहरियाणा

Haryana Assembly Elections : हर महीने 2100 रुपए ने दिलाए वोट

चंडीगढ़-भारतीय जनता पार्टी भाजपा ने हरियाणा में जीत की हैट्रिक लगाई है। भाजपा की जीत में महिला मतदाताओं का बड़ा रोल रहा है। प्रदेश में 90 लाख से ज्यादा महिला वोटर हैं। हरियाणा की महिला मतदाताओं ने भाजपा के वादों पर मुहर लगाते हुए पार्टी को पूर्ण बहुमत दिलाया है। भाजपा ने अपने चुनावी संकल्प पत्र में प्रदेश की महिलाओं को हर महीने 2100 रुपए देने का दावा किया है। वहींए कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में महिलाओं को हर माह 2000 रुपए देने की बात कही थी।

राज्य की महिलाओं ने 1200 रुपए के फायदे के लिए राहुल गांधी के खटाखट खटाखट मॉडल को नकार दिया है। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है। ऐसे में महिलाओं को हर साल 1200 रुपए का फायदा हुआ है। वहीं, भाजपा ने प्रदेश के लोगों को 500 रुपए में गैस सिलेंडर देने का वादा भी किया है। हालांकि यह वादा कांग्रेस ने भी किया था। लेकिन कांग्रेस से पहले भाजपा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने चुनाव से पहले ही अगस्त में 500 रुपए में गैस सिलेंडर देने की घोषणा की थी। भाजपा का यह वादा भी महिलाओं मतदाताओं को अपने पक्ष में करने का बड़ा फैसला रहा।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

अगस्त में तीज त्योहार के उपलक्ष्य में सीएम नायब सिंह सैनी ने जींद में यह घोषणा की थी। प्रदेश सरकार ने अंत्योदय परिवारों को 500 रुपए का घरेलू गैस सिलेंडर देने के लिए हर घर-हर गृहिणी पोर्टल भी लांच किया है। अंत्योदय परिवार के लोग एक वर्ष में 12 सिलेंडर भरवा सकते हैं। गैस सिलेंडर भरवाने पर शेष राशि 500 रुपए से अधिकद्ध प्रत्येक मास उनके खाते में वापस डाली दी जाएगी। इसकी सूचना उपभोक्ता के मोबाइल पर एसएमएस के जरिये दी जाएगी। सीएम सैनी ने कहा था कि इस योजना से प्रदेश की बहनों को 1500 करोड़ रुपए सालाना का लाभ मिलेगा। वहीं, हरियाणा विधानसभा चुनाव में इस बार महिलाओं का खूब बोलबाला रहा। 90 सीटों में कुल 13 महिलाओं उम्मीदवार जीत दर्ज कर विधानसभा पहुंची हैं।

इस बार चुनाव में हरियाणा के 55 लाख 48 हजार 800 से ज्यादा लोगों ने भाजपा को वोट दिया। भाजपा को 39.94 फीसदी वोट मिले हैं। वहीं, कांग्रेस के पक्ष में 54 लाख 30 हजार 600 वोट यानी 39.09 प्रतिशत मतदान हुआ है। दोनों पार्टियों को मिले कुल वोटों में एक लाख 18 हजार मतों का अंतर रहा है।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button