आज की ख़बरदेश विदेश

Diwali Gift : कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट में बांटी 28 कारें, 29 बाइक

नई दिल्ली

दिवाली पर जब भी कर्मचारियों को बड़े गिफ्ट देने की बात आती है, गुजरात के सावजी ढोलकिया का नाम सामने आता है। ये अपने कर्मचारियों को महंगे गिफ्ट देने के लिए जाने जाते हैं। अब ऐसा ही कुछ चेन्नई की एक कंपनी के मालिक ने भी किया है। इसने अपने कर्मचारियों को 28 कारें और 29 बाइक गिफ्ट की हैं। इन कारों के मॉडल में हुंडई, टाटा, मारुति सुजुकी और मर्सिडीज बेंज शामिल हैं। चेन्नई की जिस कंपनी ने ये गिफ्ट दिए हैं, उसका नाम टीम डिटेलिंग सॉल्यूशंस है। यह कंपनी स्ट्रक्चरल स्टील डिजाइन और डिटेलिंग सर्विस से जुड़ा कारोबार करती है। कंपनी के प्रबंध निदेशक श्रीधर कन्नन ने बताया कि कंपनी में करीब 180 कर्मचारी हैं, जो साधारण पृष्ठभूमि से आते हैं। ये सभी कर्मचारी उच्च कौशल वाले हैं। हम ऐसे उम्मीदवारों का चयन करते हैं, जो अत्यधिक प्रेरित करते हैं और कार या बाइक खरीदना उनके लिए सपने जैसा होता है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

वे हमारे सपने सच कर रहे हैं और हम उनके। 2022 में हमने अपने दो वरिष्ठ सहयोगियों को कारें भी दीं थीं। अब 28 कारें उपहार में दी गई हैं। इनमें कुछ मारुति सुजुकी, हुंडई और मर्सिडीज बेंच शामिल हैं। कन्नन ने एक सवाल के जवाब में कहा कि कंपनी कार या बाइक के लिए एक सीमा राशि तय करती है। अगर कर्मचारी को कंपनी द्वारा चुने गए वाहन से बेहतर वाहन की जरूरत है, तो उसे शेष राशि का भुगतान करना होता है। उपहार में कारों के अलावा, कंपनी कर्मचारियों को विवाह के लिए मदद के रूप में धन प्रदान करती है। पहले 50 हजार रुपए की सहायता दे रहे थे। अब हमने इस राशि को बढ़ाकर एक लाख रुपए कर दिया है।

कर्मचारी सबसे बड़ी संपत्ति

कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर श्रीधर कन्नन ने कहा कि हम कंपनी की सफलता में उनके (कर्मचारियों) अथक प्रयासों के लिए अपनी प्रशंसा दिखाना चाहते थे। हमारा मानना है कि हमारे कर्मचारी हमारी सबसे बड़ी संपत्ति हैं। कर्मचारी हमारे लिए कितने महत्त्वपूर्ण हैं, यह साबित करने के लिए उन्हें ये गिफ्ट देने का ख्याल आया।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button