पंजाब के स्थानीय निकाय एवं संसदीय कार्य मंत्री डा. रवजोत सिंह मंत्री बनने के बाद सोमवार को पहली बार लुधियाना पहुंचे, जहां जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और लुधियाना नगर निगम की ओर से स्थानीय सर्किट हाउस में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस अवसर पर उपायुक्त जितेन्द्र जोरवाल, नगर निगम आयुक्त आदित्य डुचलवाल ने कैबिनेट मंत्री डा. रवजोत सिंह का स्वागत किया। इसके साथ ही विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी, विधायक दलजीत सिंह भोला ग्रेवाल, विधायक अशोक पराशर पप्पी, विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू, विधायक मदन लाल बागा, विधायक राजिंदरपाल कौर छीना भी मौजूद रहे।
इसके बाद कैबिनेट मंत्री ने सर्किट हाउस में पंजाब पुलिस द्वारा दिए गए गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी भी ली। इसके साथ ही उन्होंने स्थानीय विधायकों, उपायुक्त, नगर निगम आयुक्त और अन्य अधिकारियों के साथ एक संक्षिप्त बैठक की और चल रही परियोजनाओं का जायजा लिया। बाद में, कैबिनेट मंत्री ने स्थानीय विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सोमवार को पुराने शहर के इलाकों में आयोजित भगवान वाल्मिकी शोभा यात्रा में भी भाग लिया।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि लोगों की जो भी समस्याएं हैं, उनका समाधान किया जायेगा। पंचायती चुनाव को लेकर उन्होंने सर्वसम्मति से हुए चुनाव के आंकड़े भी साझा किये। इसके सिवा नगर निगम चुनाव पर उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार पूरी तरह से तैयार है, लेकिन यह फैसला माननीय उच्च न्यायालय के अधीन है, जैसे ही फैसला आएगा, चुनाव कराए जाएंगे।