आज की ख़बरपंजाब

धरने पर बैठे किसान, धान की खरीद न होने पर हाई-वे किया जाम

श्रीआनंदपुर साहिब

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

भारतीय किसान मजदूर यूनियन श्री आनंदपुर साहिब की अगवाई में अगमपुर चौक और बूंगा साहिब में किसानों का धरना सफल रहा। दस दौरान चार घंटे पर हाई-वे जाम रखा गया। किसान नेताओं ने कहा कि यदि पंजाब का धान न उठाया गया तो पंजाब की अर्थव्यवस्था डगमगा जाएगी। तकरीबन एक महीने से पंजाब का किसान मंडियों में भटक रहा है, लेकिन केंद्र सरकार और पंजाब सरकार की नालायकी के कारण आढ़तियों और किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

शैलर मलिकों की मोनोपली के कारण ऊपर से कट लगाने की तरकीब निकाली जा रही है, जिसे किसान कभी भी बर्दाश्त करेंगे। ये विचार व्यक्त करते हुए किसान मजदूर यूनियन श्री आनंदपुर साहिब के प्रधान शमशेर सिंह शेरा, जनरल सचिव जयमल सिंह भड़ी और सर्किल प्रधान संत सिंह हजारा ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि धान खरीदने के साथ 44000 करोड़ रुपए किसानों के खातों में आएंगे। यह पैसा मजदूरों, दुकानदारों, व्यापारियों, कारोबारियों के पास तभी जाएगा यदि धान खरीदा जाएगा। यदि आने वाले समय में धान न उठाया गया, तो पंजाब सरकार की अर्थव्यवस्था डगमगा जाएगी।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button