नई दिल्ली
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
सोने में गिरावट का दौर थम गया है। अब यह फिर से रफ्तार भरने लगा है। पिछले दो दिन में सोने की कीमत में 1500 रुपए की तेजी आई है। मंगलवार को एमसीएक्स पर इसमें करीब 450 रुपए से ज्यादा की तेजी आई। इस तेजी के साथ सोना 75 हजार रुपए का आंकड़ा पार गया है। वहीं मंगलवार को चांदी में भी 600 रुपए से ज्यादा की तेजी आई। मंगलवार को दोपहर तक सोना 469 रुपए की तेजी के साथ 75516 रुपए पर पहुंच गया। पिछले दो दिनों में सोने की कीमतों में प्रति 10 ग्राम 1500 रुपए से ज्यादा की तेजी आई है। वहीं इन दो दिनों में चांदी प्रति किलोग्राम 3000 रुपए से ज्यादा महंगी हुई है। सोने और चांदी की कीमत में गिरावट का सिलसिला टूट गया है। फेस्टिव सीजन से लेकर पिछले हफ्ते तक सोने में आठ हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक की गिरावट आई थी। वहीं चांदी 10 हजार रुपए प्रति किलो तक गिर गई थी। पर अब सोने और चांदी, दोनों की कीमत बढऩी शुरू हो गई है। सोमवार को सोने में करीब 1.50 फीसदी की तेजी आई थी। इस तेजी के साथ सोना 75,047 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
वहीं, सोमवार को चांदी में 2.37 फीसदी की तेजी देखी गई। इस तेजी के साथ चांदी 90,513 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। बता दें कि मंगलवार को अभी तक सोना 0.62 फीसदी की तेजी के साथ 469 रुपए महंगा हो चुका है। अभी सोने की कीमत 75516 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं चांदी 600 रुपए से ज्यादा महंगी हो चुकी है। इसके साथ चांदी की कीमत बढक़र 91120 रुपए प्रति किलो हो गई है। हालांकि इनकी कीमत में उतार-चढ़ाव जारी रहा। बता दें कि मुंबई में 22 कैरेट सोना 69,960 रुपए और 24 कैरेट सोना 76,320 रुपए प्रति 10 ग्राम मिल रहा है। अहमदाबाद में 22 कैरेट सोना 70,010 रुपए और 24 कैरेट सोना 76,370 रुपए प्रति 10 ग्राम है। चेन्नई, कोलकाता, पुणे, बंगलुरु और भुवनेश्वर में भी 22 कैरेट सोने की कीमत 69,960 रुपए और 24 कैरेट सोने की कीमत 76,320 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
कीमत बढऩे का कारण
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
पिछले हफ्ते के अंत में रूस ने यूक्रेन पर हमला तेज कर दिया। रूस ने यूक्रेन के पावर प्लांट को नष्ट कर दिया था। डालर इंडेक्स एक साल के हाई लेवल पर पहुंच गया। इस दौरान मुनाफावसूली हुई, जिससे डालर में कुछ गिरावट आई। इससे भी सोने-चांदी की कीमत बढ़ी। देश में शादियों का सीजन शुरू हो गया है। इस कारण सोने-चांदी की मांग बढ़ गई है। इसके चलते भी इनकी कीमतों में इजाफा हुआ है।