होशियारपुर
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
मुकेरियां-गुरदासपुर रोड़ नजदीक पड़ते गांव परीका मोड़ के सामने मंगलवार सुबह करीब 9 बजे कार अज्ञात वाहन को बचाने के चक्र मे अचानक अनियंत्रिक होकर पेड़ से टकरा गई जिस कारण कार में सावर पांच लोगों में से एक की मौत हो गई और चार गंभीर जख्मी हो गए। जानकारी देते हुए सिविल अस्पताल में भर्ती सरन कुमार ने बताया कि कार में सवार होकर सभी नौजवान पठानकोट के नजदीक पड़ते तारागढ़ से क्रिकेट टूर्नामेंट खेलने के लिए मुकेरियां की और आ रहे थे। जब वह मुकेरियां के गांव परीका नजदीक पहुंचे तो उनकी कार पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना भयानक था स्थानीय लोगों की मदद से सभी नौजवानों को कार से बाहर निकला और मुकेरियां के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
जहां दो नौजवानों की हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें तुरंत अमृतसर रेफर कर दिया गया। मृतक नौजवान की पहचान मंजीत कुमार पुत्र सुरिंदर पाल निवासी रतनगढ़ पठानकोट के रूप में हुई है। इस हादसे में घायलों की पहचान सरन कुमार पुत्र सुरजीत कुमार गांव पनियाड दीनानगर, भीमा पुत्र सुरिंदर पाल रत्तनगढ़, जानू सैनी पुत्र सुमेश कुमार वासी तारागढ़, निखिल पुत्र अश्वनी कुमार गांव फू लपुर तारागढ़ के तौर पर हुई है पुलिस कार को कब्ज़े में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है।