पॉज़िटिव रिव्यू और वर्ड ऑफ माउथ का असर, ‘वध 2’ ने दूसरे दिन दिखाई 90% की ज़बरदस्त बढ़त

मुंबई। नीना गुप्ता और संजय मिश्रा स्टारर वध 2 आखिरकार रिलीज़ हो चुकी है और रिलीज़ के साथ ही फिल्म ने ज़बरदस्त असर दिखाया है। जो फिल्म कभी ओटीटी पर एक स्लीपर हिट बनकर सामने आई थी, वही वध अब एक भरोसेमंद और ऑडियंस-लव्ड ब्रांड में बदल चुकी है। ओटीटी पर दर्शकों का दिल जीतने के बाद, वध 2 उसी गुडविल को आगे बढ़ा रही है, दमदार रिव्यूज़, मजबूत दर्शक प्रतिक्रिया और पॉज़िटिव वर्ड ऑफ माउथ के साथ। अपनी शानदार ग्रोथ को जारी रखते हुए, फिल्म ने दूसरे दिन करीब 90% की जबरदस्त छलांग दर्ज की है, जो साफ़ तौर पर दिखाता है कि वध 2 एक मजबूत सक्सेस स्टोरी की ओर बढ़ रही है।
जी हां, वध 2 ने दूसरे दिन (शनिवार) बॉक्स ऑफिस पर शानदार उछाल दर्ज किया। फिल्म ने पहले दिन के मुकाबले करीब 90% की ज़बरदस्त ग्रोथ दिखाई, जिसे मजबूत रिव्यूज़ और लगातार पॉज़िटिव होते दर्शकों के वर्ड ऑफ माउथ का सपोर्ट मिला। ठीक-ठाक ओपनिंग के बाद इस तरह की बढ़त साफ़ तौर पर दर्शकों के बढ़ते भरोसे का संकेत है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
रविवार को फिल्म की कमाई में और इज़ाफ़ा होने की उम्मीद है, जैसे-जैसे दिन बढ़ेगा, थिएटर्स में फुटफॉल भी बढ़ने की पूरी उम्मीद है। लव फ़िल्म्स के बैनर तले बनी वध 2 को जसपाल सिंह संधू ने लिखा और निर्देशित किया है, जबकि फिल्म के निर्माता लव रंजन और अंकुर गर्ग हैं। यह फिल्म 6 फ़रवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है।